अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो का भारत दौरा दोनों देशों के रिश्तों की गर्माहट को बता रहा है. कोलकाता में शानदार स्वागत के बाद दिल्ली पहुंचे मार्को रूबियो ने पीएम मोदी से मुलाकात की. करीब एक घंटे की मुलाकात के बाद साफ हो गया कि दोनों देश अपने रिश्तों को नई ऊंचाई पर ले जाने को तैयार हैं.
पीएम मोदी से मिलने के बाद अमेरिकी विदेश मंत्री नई दिल्ली के अमेरिकी दूतावास पहुंचे. यहां मार्को रूबियो ने पत्रकारों के सामने दूतावास के कर्मचारियों से बात की. मार्को रूबियो ने साफ तौर पर कहा कि भारत हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है.


