व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, जवाबी गोलीबारी में हमलावर ढेर

व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, जवाबी गोलीबारी में हमलावर ढेर व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, अंदर मौजूद थे राष्ट्रपति ट्रंप, जवाबी गोलीबारी में हमलावर ढेर

अमेरिका में प्रेसिडेंशियल कॉम्प्लेक्स व्हाइट हाउस के पास रविवार को गोलीबारी आई. व्‍हाइट हाउस के बाहर जिस वक्‍त गोलीबारी हो रही थी, तब राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप अंदर ही थे. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, व्हाइट हाउस के पास गोलीबारी करने वाला संदिग्ध हमलावर सुरक्षाकर्मियों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया है. सीबीएस न्यूज की खबर के मुताबिक, इस गोलीबारी की घटना में एक और व्यक्ति के घायल होने की सूचना है. 

व्‍हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, एक व्यक्ति पूर्वी समयानुसार शाम 6 बजे के कुछ ही समय बाद एक चेकपॉइंट पर पहुंचा और “अपने बैग से हथियार निकालकर तैनात अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी.” सीक्रेट सर्विस के अनुसार, अधिकारियों ने जवाबी गोलीबारी की और संदिग्ध को गोली मार दी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसकी मौत हो गई.

व्‍हाइट हाउस के बाहर गोलीबारी के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है. सीक्रेट सर्विस ने कहा कि उसके किसी भी अधिकारी को चोट नहीं आई है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (जो उस समय व्हाइट हाउस में थे) भी सुरक्षित हैं. एक सोशल मीडिया पोस्ट में, एफबीआई निदेशक काश पटेल ने कहा कि अधिकारी गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि “जैसे ही हमें जानकारी मिलेगी, हम जनता को अपडेट करेंगे.”  






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *