UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटीं पांच टीमें

UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटीं पांच टीमें UPSC Aspirant से लखनऊ में गैंगरेप, मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटीं पांच टीमें

दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रही एक युवती से लखनऊ में गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की जौनपुर से दिल्ली जा रही थी. इसी बीच उसे लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर एक परिचित लड़के ने ट्रेन से उतार लिया. इसके बाद परिचित रिश्तेदार उसे सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में अपने रूम ले गया, वहां उसने कॉफी में नींद की गोली मिलाकर उसे बेहोश कर गलत काम किया. इसके बाद उसी शाम को उसके साथ के एक और लड़के ने जबरदस्ती की जो परिचित का जानने वाला था. दूसरे दिन दोनों लड़कों के साथ एक और लड़का शामिल हो गया. फिर तीनों लड़कों ने मिलकर 3 दिन तक बारी-बारी से लड़की से रेप किया.

लगातार 3 दिन तक लड़की से गैंगरेप के बाद परिचित लड़के ने सुशांत गोल्फ सिटी से चारबाग के लिए कैब बुक की और सुहेलदेव एक्सप्रेस से स्लीपर टिकट पर युवती को दिल्ली भेज दिया. डरी-सहमी युवती ने हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को इसकी सूचना दी. इसके बाद घरवालों ने रेलवे हेल्पलाइन पर बात करके युवती के लिए मदद मांगी. 

पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज किया गया है. युवती का परिचित लड़का शिवम यादव जौनपुर के जलालपुर का रहने वाला है. शिवम ही मुख्य आरोपी भी है. बेटी की बातें सुनकर पिता ने 139 रेलवे हेल्पलाइन पर मदद मांगी थी. इसके बाद GRP टीम ने पहुंचकर युवती से बात की और पूरी घटना परिजनों को बताई. इसके बाद युवती को दिल्ली आनंद विहार थाने लेकर पहुंचे. जहां अगले दिन परिजन भी पहुंच गए. युवती के बयान पर आनंद विहार में केस दर्ज किया गया.

जिस ट्रेन से उतारा था 3 दिन बाद उसी ट्रेन से भेज दिया

पीड़िता दिल्ली के निजी कॉलेज से बीए ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है. उसने पुलिस से की शिकायत में बताया कि कॉलेज में छुट्टी होने के बाद 1 मई को जौनपुर अपने घर गई थी. एग्जाम का एडमिट कार्ड आ गया था, जिसे लेने के लिए 15 मई को वापस दिल्ली जाने के लिए निकली. पिता जाफराबाद स्टेशन पर सुहेलदेव एक्सप्रेस में बैठाकर चला गए.

ट्रेन के चलने के बाद युवती ने जलालपुर जौनपुर के शिवम यादव को वॉट्सएप पर मैसेज किया. शिवम यादव को वह 4 साल से जानती है. शिवम यादव अपने एक दोस्त के साथ उससे मिलने के लिए चारबाग स्टेशन पर आया था. वहां मिलने के बाद दोनों ने बार-बार कहकर पीड़िता को ट्रेन से उतार लिया और रूम में ले जाकर 3 दिन तक रेप करने के बाद उसी ट्रेन से दिल्ली भेज दिया.

पूरी प्लानिंग के साथ आया था शिवम

पीड़िता ने बताया कि लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर परिचित शिवम यादव के साथ शनि यादव नाम का लड़का भी आया था. ट्रेन में मिलने के बाद शिवम चारबाग में उतरने के लिए बार-बार कहने लगा और कहा कि मैं तुम्हारे घर पर बात कर लूंगा. कोई दिक्कत नहीं होगी. इस पर युवती कुछ देर में मान गई और उतरकर उनके साथ साथ चली गई. शिवम युवती को सुशांत गोल्फ सिटी स्थित मेदांता अस्पताल के पास अपने रूम पर ले गया.

बेहोशी में किया गलत काम

वहां पहुंचने के बाद शिवम साथ रुक गया और शनि खाने का सामान लेने चला गया. करीब आधे घंटे पर शनि वापस आया और खाना देकर निकल गया. दोनों ने खाना खाया फिर शिवम ने कॉफी पीने के लिए दी. कॉफी पीने बाद युवती को नींद आने लगी. इसके बाद शिवम ने मौके का फायदा उठाते हुए युवती के साथ गलत हरकत शुरू कर दी. युवती ने जब विरोध किया तो शिवम जबरदस्ती करने लगा. इसके बाद जबरन उसके साथ कई बार संबंध बनाए. अगले ही दिन 16 मई को शनि रूम पर पहुंचा. कुछ ही देर बाद शिवम वहां से चला गया. इस दौरान शनि युवती से जबरदस्ती करने लगा तो युवती ने विरोध किया युवती के साथ जबरन कई बार संबंध बनाए. शिवम और शनि की हरकत से युवती काफी डर गई. लड़की को दर्द होने लगा तो शिवम ने उसको दवा दे दी लेकिन युवती ने नहीं खाई.

कमरा बंद करके खाना लेने जाते थे आरोपी

आरोपी शिवम यादव इस दौरान लगातार युवती का शोषण करता रहा. खाना या कुछ सामान लेने जाता तो बाहर से दरवाजा बंद करके जाता ताकि लड़की कहीं भागकर न चली जाए. 17 मई को एक और लड़का रूम पर पहुंचा, जिसे युवती नहीं पहचानती थी. इसके बाद तीनों ने उस लड़की से बारी-बारी रेप किया. युवती तीनों आरोपियों की हरकत से काफी डर गई थी. इन तीनों आरोपी ने तीन दिन तक बंधक बनाकर युवती का शोषण करते रहे.

पुलिस ने क्या बताया?

मामले में एडीसीपी साउथ ने बताया कि हमें सूचना मिली कि दिल्ली के आनंद विहार में 22 मई को एक मुकदमा दर्ज किया गया है जिसमें पीड़िता ने शिकायत की है कि उसके साथ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में पूर्व परिचित कुछ लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. मामले में पीड़िता की शिकायत पर दिल्ली में मुकदमा दर्ज हुआ था, जो कि ट्रांसफर होकर लखनऊ आया है. पुलिस की 5 टीम अलग-अलग इलाकों में आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है. मामले में पता चला है कि आरोपीगढ़ और पीड़िता लगभग 5 साल से एक दूसरे को जानते हैं और आपस में दोनों का परिवार रिश्तेदार है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *