पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, सड़क पर साइकिल चलाती नजर आईं अमृता फडणवीस, देखें VIDEO

पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, सड़क पर साइकिल चलाती नजर आईं अमृता फडणवीस, देखें VIDEO पीएम मोदी की अपील का दिखा असर, सड़क पर साइकिल चलाती नजर आईं अमृता फडणवीस, देखें VIDEO

देश में पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) आसमान छू रहे हैं. इसी बीच एक तस्वीर ने सबका ध्यान खींच लिया है, जिसमें महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस साइकिल पर नजर आ रही हैं. उन्होंने न केवल साइकिल चलाई, बल्कि एक बड़ा संदेश भी दिया है. अमृता ने तय किया है कि अब वह 5 से 7 किलोमीटर के दायरे वाले काम वह कार की जगह साइकिल से ही निपटाएंगी.

महंगाई के खिलाफ छोटा पर बड़ा कदम

अमृता फडणवीस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने खुद इस पहल के बारे में बताया है. उनका मानना है कि, पेट्रोल बचाने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास है. उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने से न सिर्फ ईंधन की बचत होती है, बल्कि सेहत भी दुरुस्त रहती है. यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई हैं और देश में तेल कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए हैं.

पहले भी दिया है ‘देशभक्ति’ का संदेश

यह पहली बार नहीं है जब अमृता फडणवीस ने पीएम मोदी की बात का सम्मान किया है. कुछ समय पहले जब पीएम ने विदेश यात्राएं टालने की अपील की थी, तो अमृता ने अपनी खाड़ी देशों की यात्रा तुरंत कैंसिल कर दी थी. उन्होंने तब भी कहा था कि, देशहित से ऊपर कुछ नहीं है. अब ईंधन बचाने की इस मुहिम में भी वह सबसे आगे खड़ी दिखाई दे रही हैं. महंगाई के दौर में अमृता फडणवीस का यह सादगी भरा अंदाज आम जनता को भी तेल बचाने और जागरूक बनने की प्रेरणा दे रहा है.

ये भी पढ़ें:-दिल्ली की गर्मी का कहर: डिब्बे में रखे लड्डू बने ‘हलवा’, वायरल वीडियो देख लोगों ने ली मौज

ये भी पढ़ें:-स्कूटी बनी चलती-फिरता AC, गर्मी से बचने के लिए शख्स ने लगाया ऐसा तगड़ा जुगाड़, धड़ल्ले से वायरल हुआ VIDEO







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *