मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर BJP का जनसंपर्क अभियान, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर CM तक उतरेंगे मैदान में

बीजेपी मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशव्यापी कार्यक्रम करने जा रही है. 5 जून से 21 जून 2026 तक देश भर में विभिन्न जनसंपर्क, सेवा और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. 7 जून 2026 को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं, जिसे ‘बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के’ के रूप में मनाया जाएगा.

पार्टी ने इन वर्षों को गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान, किसानों के हित, महिला सशक्तिकरण और समग्र विकास के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताया है. कार्यक्रमों की श्रृंखला में 8 से 12 जून तक मीडिया संवाद आयोजित किए जाएंगे. केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और पार्टी नेता सरकार की उपलब्धियों और विकास यात्राओं को जनता के सामने प्रस्तुत करेंगे. 

इसके अलावा 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर नागरिकों से संवाद करेंगे और विकास कार्यों की जानकारी देंगे. इस अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, प्रगति पथ यात्राएं और ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. 

प्रत्येक जिले में कम से कम 500 महत्वपूर्ण व्यक्तियों से संपर्क साधने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि समाज के विभिन्न वर्गों तक सरकार की योजनाओं का संदेश पहुंचाया जा सके. 12 से 20 जून के बीच देशभर में जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे, जहां आयुष्मान भारत, पीएम स्वनिधि, पीएम सूर्य घर सहित अन्य योजनाओं में पात्र लोगों का पंजीकरण कराया जाएगा. 

पार्टी संगठन को निर्देश दिया गया है कि वह लाभार्थियों को शिविरों तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाए. इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में सभागार बैठकों, उपलब्धियों की प्रदर्शनी और प्राकृतिक खेती पर कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा.  पर्यावरण दिवस (5 जून) पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना है.

पार्टी ने अभियान की सफलता के लिए प्रदेश और जिला स्तर पर विशेष टीमों के गठन, कार्यशालाओं के आयोजन और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया है. साथ ही, कार्यक्रमों के दौरान पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं. बीजेपी नेतृत्व का कहना है कि यह अभियान न केवल सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को गति देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

ये भी पढ़ें : 500 रुपये के नकली नोटों पर RBI का बड़ा अपडेट, 100-200 के नोट पर भी हुआ खुलासा!




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *