तंबाकू से दूरी बनाते ही बदलने लगती है सेहत, सिर्फ 20 मिनट में शुरू हो जाता है रिकवरी का सफर

तंबाकू से दूरी बनाते ही बदलने लगती है सेहत, सिर्फ 20 मिनट में शुरू हो जाता है रिकवरी का सफर तंबाकू से दूरी बनाते ही बदलने लगती है सेहत, सिर्फ 20 मिनट में शुरू हो जाता है रिकवरी का सफर

तंबाकू और धूम्रपान को दुनिया भर में कई गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है. यही वजह है कि हर साल 31 मई को विश्व धूम्रपान निषेध दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को तंबाकू के नुकसान और इससे छुटकारा पाने के लाभों के बारे में जागरूक किया जा सके. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू छोड़ने का फैसला जितना मुश्किल लगता है, उससे कहीं अधिक इसके फायदे हैं. खास बात यह है कि तंबाकू छोड़ने के केवल 20 मिनट बाद ही शरीर में सकारात्मक बदलाव शुरू हो जाते हैं. 

निकोटिन का शरीर पर असर 

विशेषज्ञों के अनुसार, तंबाकू में मौजूद निकोटिन शरीर के लगभग हर अंग को प्रभावित करता है. इसके लंबे समय तक सेवन से कैंसर, फेफड़ों की बीमारी, हृदय रोग, स्ट्रोक और कई अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं, इसका असर परिवार और आसपास के लोगों पर भी पड़ता है, क्योंकि चेन स्मोकिंग भी सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है.

निकोटिन छोड़ने पर शरीर में असर

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) लोगों से तंबाकू मुक्त जीवन अपनाने की अपील करता है. मिशन के अनुसार, निकोटिन से दूरी बनाने के बाद शरीर खुद को धीरे-धीरे ठीक करना शुरू कर देता है. तंबाकू छोड़ने के मात्र 20 मिनट बाद ब्लड प्रेशर और हृदय गति सामान्य होने लगती है, जो शरीर के लिए पहला सकारात्मक संकेत माना जाता है. तंबाकू छोड़ने के 24 घंटे के भीतर शरीर से निकोटिन बाहर निकलने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. इसके बाद 48 घंटे के अंदर स्वाद और सूंघने की क्षमता में सुधार महसूस होने लगता है. कई लोगों को भोजन का स्वाद पहले से बेहतर लगने लगता है और गंध पहचानने की क्षमता भी बढ़ जाती है.

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लगभग दो महीने बाद फेफड़ों की कार्यक्षमता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलता है. सांस लेने में आसानी होने लगती है और दैनिक गतिविधियों के दौरान थकान कम महसूस होती है. वहीं, तंबाकू छोड़ने के एक वर्ष बाद दिल के दौरे का खतरा लगभग आधा हो जाता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

लंबे समय में इसके फायदे और भी अधिक दिखाई देते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि तंबाकू छोड़ने के करीब 10 साल बाद फेफड़ों के कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है. यही कारण है कि किसी भी उम्र में तंबाकू छोड़ने का फैसला स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

तंबाकू की लत छोड़ने में कठिनाई महसूस करने वाले लोगों के लिए सहायता सेवाएं भी उपलब्ध हैं. नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा तंबाकू छोड़ने के इच्छुक लोगों के लिए 1800-112-356 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इस नंबर पर सोमवार को छोड़कर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक संपर्क किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: “सिर्फ एक Cigarette से क्या होगा?” AIIMS डॉक्टर ने दिया ऐसा जवाब जो हर smoker को सुनना चाहिए

ये भी पढ़ें: क्या अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड्स नए सिगरेट हैं? 2026 की स्टडी में खुलासा – शुगर-फैट ‘डोज हिट’ निकोटिन जैसा असर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *