अजित कुमार से देर रात मिलने आए CM विजय, तृषा कृष्णन भी दिखीं साथ, वीडियो हो रहा वायरल

अजित कुमार से देर रात मिलने आए CM विजय, तृषा कृष्णन भी दिखीं साथ, वीडियो हो रहा वायरल अजित कुमार से देर रात मिलने आए CM विजय, तृषा कृष्णन भी दिखीं साथ, वीडियो हो रहा वायरल

नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अजित कुमार की मां मोहिनी मणि का 85 वर्ष की उम्र में बीते दिन 30 मई को निधन हो गया. वहीं कहा जा रहा है कि खराब स्वास्थ्य के कारण उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली. इसके बाद सोशल मीडिया पर कमल हासन समेत कई सितारों ने शोक व्यक्त किया. लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने तलपति विजय अपने दोस्त से मिलने और श्रद्धांजलि देने पहुंचे. वहीं इस दौरान विजय की दोस्त और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आईं, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

अजित कुमार से मिलने पहुंचे विजय-तृषा

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विजय को कार से निकलते हुए देखा जा सकता है, जो हाथ में माला लिए हुए नजर आ रहे हैं. वहीं तृषा भी कार से बाहर निकलती हुई दिख रही हैं, जो काले सूट में पहुंची थीं. इसके बाद एक्टर अजित कुमार बाहर आते हैं और विजय को गले लगाते हुए नजर आते हैं और तृषा से मुलाकात करते हैं. यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर कमेंट सेक्शन में लोग रिएक्शन देते हुए नजर आएंगे. 

ये भी पढे़ं- दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया का ट्विंस को लाए घर, वॉचमैन को दिखाई बेटे की झलक, फैंस कर रहे तारीफ

आज होगा अजित कुमार की मां का अंतिम संस्कार 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अजित कुमार की मां का जब निधन हुआ था तो वह दुबई में थे. लेकिन मां के निधन की खबर सुनकर वह आननफानन में चेन्नई पहुंचे. जबकि आज यानी 31 मई को उनकी मां का अंतिम संस्कार चेन्नई के पलावकक्कम स्थित एक्टर के घर पर किया जाएगा. बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण मोहिनी मणि का निधन हुआ है. 

अजित कुमार के बारे में 

तमिल सिनेमा के पॉपुलर एक्टर अजित कुमार एक प्रोफेशनल कार रेसर भी हैं. उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है और अपनी रेसिंग प्रतिभा के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने 1990 में तमिल फिल्म ‘एन वीडू एन कनवर’ से अभिनय की शुरुआत की और 1993 की फिल्म ‘अमरावती’ में मुख्य अभिनेता के रूप में पहचान बनाई. उन्हें पहला बड़ा ब्रेक 1995 की थ्रिलर फिल्म ‘आसाई’ से मिला. इसके बाद उन्होंने ‘बिल्ला’, ‘वीरम’ और ‘विश्वासम’ जैसी कई सफल फिल्मों में शानदार अभिनय किया. 

तृषा-विजय के बारे में 

तृषा कृष्णन और विजय तलपति काफी अच्छे दोस्त हैं और वह कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं. दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पॉपुलर है. वहीं हाल ही में एक वेडिंग में दोनों साथ पहुंचे थे, जो काफी चर्चा में रहा था. वहीं विजय के शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा कृष्णन पहुंची थीं और काफी खुश नजर आई थीं. जबकि विजय की वाइफ और उनके बच्चे इस खास दिन का हिस्सा नहीं बने थे. 

ये भी पढे़ं- Blast Box Office Collection Day 2: ना प्रमोशन, ना कोई खबर, 63 साल के हीरो की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ब्लास्ट, दो दिन में खूब की कमाई!







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *