शातिर पत्नी की करतूत! पति को प्रेमी से पिलवाई शराब, फिर हत्या कर कचरे में फिंकवाया

Latest and Breaking News on NDTV शातिर पत्नी की करतूत! पति को प्रेमी से पिलवाई शराब, फिर हत्या कर कचरे में फिंकवाया


बेंगलुरु:

देश में एक और पति पत्नी के नाजायज प्रेम संबंधों की भेंट चढ़ गया. पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं. ताजा मामला बेंगलुरु का है. शहर के बाहरी इलाके में एक 25 साल के लड़के की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी, वो भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर. पीड़ित अभिजीत पंडित यूपी का रहने वाला था. बेंगलुरु में वह सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था.

पत्नी ने सिक्योरिटी गार्ड पति की हत्या करवाई

पीड़ित अभिजीत पंडित अपनी 21 साल की पत्नी अर्चना के साथ यूपी से बेंगलुरु सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने आया था.  पत्नी अर्चना भी येलाहांका के एक निजी कॉलेज में महिला सुरक्षा गार्ड की नौकरी करती थी. यहीं पर  कथित तौर पर उसका अपने 26 साल के सहकर्मी परसुल पाल के साथ प्रेम संबंध शुरू हो गया. पति को इस बात भी भनक तक नहीं थी कि पत्नी उसे धोखा दे रही है. 

पति की नाइट ड्यूटी के दौरान बॉयफ्रेंड को घर बुलाती थी

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि पति अभिजीत जब नाइट ड्यूटी पर होता था तो पत्नी अर्चान का बॉयफ्रेंड परसुल अक्सर उसके घर आता था. अर्चान ने अपने प्रेमी और उके दोस्त के साथ मिलकर पति को बीच से हटाने की खौफनाक साजिश कथित तौर पर रच डाली. 

शराब पार्टी के बहाने बुलाकर मार डाला

अर्चना के प्रेमी और उसके दोस्त ने 27 मई को कथित तौर पर अभिजीत को शराब पार्टी के बहाने एक सुनसान जगह पर बुलाया. पहले तो उसे बहुत ज्यादा शराब पिलाई. फिर उन्होंने कथित तौर पर लोहे की रॉड से उस पर हमला कर उसकी हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने बाद में फोन पर अर्चना को उसके पति की हत्या के बारे में बताया. इसके बाद उन्होंने शव को पैक कर मोटरसाइकिल पर लादा और लिंगनहल्ली झील के किनारे एक कूड़े के ढेर के पास फेंककर फरार हो गए. तब तक किसी को उसकी हत्या की भनक तक नहीं लगी.

पत्नी ने दर्ज करवाई पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट

शातिर अर्चना ने जांचकर्ताओं को गुमराह करने के लिए पति अभिजीत की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. उसने दावा किया कि उसका पति काम पर गया था और वापस नहीं लौटा. उसने कथित तौर पर चिंता जताते हुए पुलिस से बार-बार उसे ढूंढने की अपील की भी. लेकिन अपराध कितना भी शातिर क्यों न हो पुलिस की नजरों से उसका बचना नामुमकिन होता है. 

पांच दिन बाद सड़ा-गला शव मिला 

पूछताछ के दौरान पुलिस को अर्चना के व्यवहार पर संदेह हुआ. जिसके बाद उसकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड को चे किया गया. जांच में पता चला कि वह अपने प्रेमी से लगातार संपर्क में थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी. सख्ती से पूछताछ करने के बाद पुलिस उसके प्रेमी परसुल पाल तक पहुंच गई. उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर हत्या की साजिश का खुलासा कर दिया.  इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी अर्चना, उसके बॉयफ्रेंड परसुल पाल और एक अन्य आरोपी शुभंकर को धर दबोचा.

एसीपी रविकुमार, इंस्पेक्टर प्रकाश और एसओसीओ टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. हत्या का केस राजनुकुंटे पुलिस स्टेशन में दर्ज कर आगे की जांच तेज कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-बंटी-बबली ने मारा है… बिजली के बोर्ड पर लिखा मिला, प्रयागराज में कारोबारी के घर मिलीं 4 लाशों का रहस्य गहराया





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *