दफ्तर में घुसा और एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, खुद का भी गला रेता, मोहाली का खौफनाक वीडियो

Latest and Breaking News on NDTV दफ्तर में घुसा और एक्स गर्लफ्रेंड को चाकू से गोद डाला, खुद का भी गला रेता, मोहाली का खौफनाक वीडियो


मोहाली:

मोहाली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करने वाली लड़की के खौफनाक मर्डर का मामला सामने आया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि उसका साथी है. मर्डर के बाद आरोपी ने खुद भी सुसाइड की कोशिश की, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया. दोनों को गंभीर हालत में एक फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां युवती की मौत हो गई. मृतका की पहचान डिंपल निवासी पटियाला के रूप में हुई. जबकि आरोपी हरविंदर मान उर्फ हैरी की हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने मर्डर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मोहाली में दफ्तर में बैठी लड़की पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, वीडियो

तीन साल से दोस्ती, फिर हुआ ब्रेकअप

पता चला है कि दोनों एक प्रावइेट कंपनी में काम करते थे. यह कंपनी पैकर्स एंड मूवर्स करती. करीब तीन साल से इकट्ठे काम कर रहे थे. इस दौरान दोनों में दोस्ती हुई, बात प्रेम तक पहुंच गई. हालांकि कुछ समय पहले दोनों का ब्रेक हो गया था.

मोहाली डिंपल मर्डर केसः तीन फोटो में समझें पूरा घटनाक्रम

चेयर पर बैठी डिंपल पर हमला करने आया हैरी, फिर पीछे से गर्दन के पास चाकू मारा बाद में भागने की कोशिश के बीच फिर से डिंपल पर कई बार चाकू मारा.

चेयर पर बैठी डिंपल पर हमला करने आया हैरी, फिर पीछे से गर्दन के पास चाकू मारा बाद में भागने की कोशिश के बीच फिर से डिंपल पर कई बार चाकू मारा.
Photo Credit: ndtv

रिश्ता सुधारने की कोशिश, सफलता नहीं

ब्रेकअप के बाद आरोपी काफी टूट गया था. वह मानसिक रूप से परेशान रहने लग पड़ा था. उसने डिंपल से दोबारा रिलेशन सुधारने की कोशिश की, लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ पाई. ऐसे में वह काफी परेशान हो गया.

आफिस पहुंचकर चाकू से किया हमला

वीरवार देर शाम आरोपी कंपनी में पहुंचा, जहां पर आरोपी और मृतका में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच उसने चाकू से डिंपल पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. इसे देखकर अन्य मुलाजिम भी डर गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने डिंपल को मृत घोषित कर दिया, जबकि हरविंदर का उपचार जारी है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने कहा पेरेंटस को किया सूचित

मोहाली के थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान ने बताया कि लड़की मौत हो गई. पेरेंटस को सूचना दी गई है. उनके आते ही बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

डिंपल और हैरी की फाइल फोटो.

डिंपल और हैरी की फाइल फोटो.
Photo Credit: ndtv

7:40 पर सूचना मिली, घटनास्थल सील

एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना करीब 7:40 बजे मिली थी, जिसके बाद तुरंत टीम मौके पर भेजी गई. फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और सभी जरूरी साक्ष्य एकत्र किए गए हैं. परिसर से सीसीटीवी फुटेज भी जब्त कर जांच की जा रही है.” पुलिस और फॉरेंसिक टीम रात करीब 10 बजे तक मौके पर मौजूद रही और इलाके को सील कर दिया गया. पुलिस अभी तक हमले के पीछे के कारणों की पुष्टि नहीं कर पाई है और आरोपी व मृतका के रिश्ते की भी जांच की जा रही है.
 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *