
मोगा:
गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को पंजाब के मोगा जिले में रैली की. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए शाह की ये रैली काफी अहम मानी जा रही है. शाह ने कहा, मैं पंजाब की जनता से अपील करने आया हूं कि हम जब भी आए,छोटे भाई के रूप में आपके सामने आए.हमारी सरकार कभी बननी ही नहीं थी, लेकिन आज मैं कहकर जाता हूं कि 2027 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपनी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ने जा रही है. शाह ने एक तरह से पंजाब विधानसभा चुनाव में अकाली दल के साथ गठबंधन की अटकलों पर विराम भी लगा दिया.
अमित शाह ने कहा, मैं आज पूरी पंजाब की जनता से, माताओं-बहनों और बुजुर्गों से आशीर्वाद मांगने आया हूं. आप हमें आशीर्वाद दीजिए, हमारी ताकत बढ़ाइए… अगर पंजाब को कोई नशे से मुक्त कर सकता है तो केवल और केवल श्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा कर सकती है.हमने कश्मीर से धारा 370 को हटाने का काम किया, आज नक्सलवाद समाप्त होने के कगार पर है. पंजाब को नशे से मुक्त कराने के लिए और युवाओं को रोजगार के लिए यहां भाजपा की डबल इंजन की सरकार चाहिए.
#WATCH | Moga, Punjab | Union Home Minister Amit Shah says, “…We are fighting the elections to form the government in 2027 in Punjab…Only the BJP government can make Punjab free from drugs…Punjab has collapsed due to the terror of gangsters, debt, religious conversions,… pic.twitter.com/ph45pkOwyI
— ANI (@ANI) March 14, 2026
गृह मंत्री ने कहा, राहुल गांधी किस मुंह से बात कर रहे हैं. सबसे ज्यादा एमएसपी पर खरीद करने का काम मोदी सरकार ने किया. पूरे पंजाब के किसानों को सबसे ज्यादा रबी औऱ खरीफ के गेहूं और धान दोनों… सबसे ज्यादा अगर किसी ने खरीदा है तो मोदी जी की भाजपा सरकार ने खरीदा है. इसके साथ साथ दो ही दिन अंदर ही ऑनलाइन पेमेंट किसानों के पैसे उनके पास पहुंच जाते हैं। भ्रष्टाचार हमने बंद कर दिया. राहुल बाबा सुन लो, जब आपकी सरकार थी तो किसानों को बजट सिर्फ 22 हजार करोड़ देते थे. मोदी जी ने किसानों का बजट 22 हजार करोड़ से बढ़ाकर 1 लाख 40 हजार करोड़ कर दिया.
शाह ने वादा किया कि सत्ता में आए तो हम धर्मांतरण विरोधी कानून लाएंगे.गृह मंत्री ने ऑपरेशन ब्लू स्टार का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला. शाह ने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी पंजाब को नशे से मुक्त राज्य बनाएगी. बीजेपी की डबल इंजन सरकार में ही ये संभव है. शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 19 फीसदी वोट मिला था, जब भी पार्टी को इतना जनसमर्थन मिलता है तो वो सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ती है.शाह ने वादा किया कि पंजाब में सत्ता में तो नशीले पदार्थों के कारोबार को पूरी जड़ से उखाड़ फेंकेंगे.


