टीबी के मरीज तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें

Latest and Breaking News on NDTV टीबी के मरीज तेजी से रिकवरी के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें


टीबी आज भी देश में एक बड़ी स्वास्थ्य समस्या है. इलाज के दौरान दवाओं के साथ-साथ बैलेंस और पोषण से भरपूर डाइट का विशेष महत्व है. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, पौष्टिक भोजन मरीज के शरीर को जरूरी एनर्जी और ताकत देता है, रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और जल्दी स्वस्थ होने में मदद करता है.

नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) के अनुसार, टीबी के इलाज के दौरान मरीज का शरीर काफी कमजोर हो जाता है. ऐसे में पौष्टिक खाना शरीर को ताकत देता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और संक्रमण से बचाव में सहायक होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि दवाओं के साथ सही खानपान अपनाने से रिकवरी तेज होती है और इलाज का असर भी बेहतर आता है.  

 टीबी के मरीजों को अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए. (Image NDTV)

टीवी के मरीज किन चीजों को डाइट में करें शामिल-

पौष्टिक खाना टीबी मरीज को न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है. मरीजों की थाली में अनाज और मिलेट्स, दालें और प्रोटीन, फल और सब्जियों (विशेषकर मौसमी) आदि को जरूर शामिल करें.

  • अनाज और मिलेट्स– मक्का, चावल, ज्वार, बाजरा और गेहूं जैसे अनाज एनर्जी का मुख्य सोर्स हैं. ये शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देते हैं.
  • दालें और प्रोटीन- मटर, बीन्स, मसूर, चना, राजमा और अन्य दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं. ये मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और शरीर की मरम्मत में मदद करती हैं.
  • फल और सब्जियां- मौसमी फल और हरी सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और फाइबर प्रदान करती हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
  • अन्य जरूरी चीजें- पर्याप्त मात्रा में तेल-घी, गुड़, दूध और दही का सेवन भी फायदेमंद है. पनीर या सोया को डाइट में शामिल किया जा सकता है.

नोट- टीबी उपचार के दौरान ताजा और घर का बना खाना ही खाएं. ज्यादा तला-भुना, जंक फूड और बाहर के खाने से पूरी तरह से सावधानी बरतें. दिन में कम से कम 3 समय का पौष्टिक खाना और बीच-बीच में हेल्दी स्नैक्स लें. भरपूर पानी पिएं और डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें.

ये भी पढ़ें- क्या AI भविष्य की महामारियों को रोकने में बन सकता है गेमचेंजर? वैज्ञानिकों ने तैयार किया ऐसा वैक्सीन जो कई तरह के वायरसों से दे सकता है सुरक्षा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *