अलर्ट! ऑनलाइन फ्रॉड और नशे के जाल से बचना है, तो गांठ बांध लें गुरुग्राम पुलिस की ये बातें

अलर्ट! ऑनलाइन फ्रॉड और नशे के जाल से बचना है, तो गांठ बांध लें गुरुग्राम पुलिस की ये बातें अलर्ट! ऑनलाइन फ्रॉड और नशे के जाल से बचना है, तो गांठ बांध लें गुरुग्राम पुलिस की ये बातें

अगर आप गुरुग्राम के मानेसर, साइबर सिटी या आसपास के इलाके में रहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, नशे की समस्या और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को देखते हुए मानेसर की महिला थाना पुलिस ने लेबर चौक पर एक खास जागरूकता अभियान चलाया. पुलिस डिप्टी कमिश्नर (DCP) प्रबीना के नेतृत्व में हुए इस अभियान का मकसद लोगों को रोजमर्रा के खतरों से सतर्क करना और उन्हें सही जानकारी देना था. इस दौरान पुलिस ने साफ कहा कि गुरुग्राम पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे तैयार रहती है, लेकिन सबसे बड़ी सुरक्षा जागरूकता और सतर्कता से ही आती है.

लोगों को बताए साइबर ठगी से बचने के तरीके

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने लोगों को ऑनलाइन ठगी के नए-नए तरीकों के बारे में जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आजकल फर्जी नौकरी के ऑफर, लॉटरी जीतने के संदेश और बैंक अकाउंट ब्लॉक होने के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. ऐसे मामलों में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है. इसलिए लोगों को हर संदिग्ध कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहने की सलाह दी गई.

नशे के खिलाफ भी चलाया गया जागरूकता अभियान

पुलिस ने मौजूद लोगों को नशे के गंभीर दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया. अधिकारियों ने समझाया कि नशा व्यक्ति की सेहत के साथ-साथ उसके परिवार की आर्थिक और सामाजिक स्थिति को भी प्रभावित करता है. पुलिस ने जानकारी दी कि जो लोग नशे की लत छोड़ना चाहते हैं, वे सेक्टर-31 स्थित पॉलीक्लिनिक में जाकर मुफ्त सलाह और इलाज का लाभ ले सकते हैं. वहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लोगों की मदद के लिए उपलब्ध है.

ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में कोई ऐप डाउनलोड न करें.
  • लॉटरी, इनाम या बड़े फायदे का लालच देने वाले लिंक पर क्लिक न करें.
  • अपना बैंक OTP, पासवर्ड या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें.

जरूरत पड़ने पर इन सुविधाओं का करें इस्तेमाल

किसी भी इमरजेंसी में मदद के लिए 112 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है. साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930 या 1933 हेल्पलाइन उपलब्ध है. महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है. वहीं नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की शिकायत MANAS पोर्टल के जरिए की जा सकती है. पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे खुद जागरूक रहें और दूसरों को भी ऐसी जानकारियां देकर सुरक्षित समाज बनाने में योगदान दें.

यह भी पढ़ें:- क्यों बनता है 11 महीने का Rent Agreement? जानिए इसके पीछे की असली वजह




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *