WWDC 2026: Tim Cook की आखिरी स्पीच, जाते-जाते iPhone को दे गए AI की सबसे बड़ी ताकत

WWDC 2026: Tim Cook की आखिरी स्पीच, जाते-जाते iPhone को दे गए AI की सबसे बड़ी ताकत WWDC 2026: Tim Cook की आखिरी स्पीच, जाते-जाते iPhone को दे गए AI की सबसे बड़ी ताकत

WWDC (Worldwide Developers Conference) Apple का एक बहुत बड़ा सालाना इवेंट है, जो डेवलपर्स और टेक प्रेमियों के लिए आयोजित किया जाता है. WWDC 2026 8 जून से 12 जून तक चलेगा और इसकी शुरुआत आज 8 जून से ही हो रही है. भारतीय समय के अनुसार, इवेंट आज रात का 10:30 बजे लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

इस बार इवेंट में क्या रहा खास

iOS 27: iPhone के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट अनाउंस हुए, जिसमें कई नए और एडवांस फीचर्स देखने को मिले.

Smart AI Siri: Siri को एक बड़ा अपग्रेड मिले, जिससे अब Siri पहले से कहीं ज्यादा समझदार हो जाएगी और एक प्रॉपर AI चैटबॉट की तरह काम करेगी. अपडेट में सबसे खास Siri की आवाज भी बदल जाएगी. नए Siri AI में अब आप अपने हिसाब से सीरी की आवाज को बदल सकते हैं. पहले ये ऑप्शन Siri में नहीं था, पहले सभी एप्पल यूजर को एक ही आवाज से Siri एक्सेस कर पाते थे. लेकिन अब Siri पहले ये ज्यादा एडवांस और पर्सनाइलज्ड हो गई है.  

WWDC 2026: कौन हैं शुभम केडिया? Apple की डिजाइन टीम का वो भारतीय चेहरा, जो बदल रहा है आपके iPhone का लुक

Apple Intelligence : फोटोज को एडिट करने के लिए नए AI टूल्स और टेक्स्ट जनरेशन फीचर्स को पूरे एप्पल इकोसिस्टम iPhone, Mac, iPad में जोड़ा जाएगा.

Tim Cook का आखिरी शो

यह इवेंट एप्पल के इतिहास में इसीलिए भी खास है क्योंकि CEO के तौर पर Tim Cook का यह आखिरी WWDC है. साल 2011 में Steve jobs के निधन के बाद कंपनी की कमान संभालने वाले Tim Cook ने Apple की मार्केट वैल्यू को 350 बिलियन डॉलर से बढ़ाकर 4 ट्रिलियन डॉलर (400 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) तक पहुंचाया है. Apple ने घोषणा की है कि Tim Cook इस साल 1 सितंबर को अपने पद से हट जाएंगे, जिससे यह इवेंट उनके विदाई समारोह जैसा बेहद खास बन गया है.

मिलिए उस हिंदुस्तानी से, जिसके इशारे पर काम करता है आपके iPhone का कैमरा, Tim Cook भी हैं इनके मुरीद

Apple के नए बॉस John Ternus

Tim Cook के बाद अब Apple की कमान जॉन टर्नस (John Ternus) के हाथों में होगी. जॉन फिलहाल एप्पल के हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग के हेड हैं और वह 2001 से कंपनी से जुड़े हैं. iPhone, iPad, Airpods और Mac के डेवलेपमेंट में जॉन का बहुत बड़ा हाथ रहा है. माना जा रहा है कि जॉन टर्नस के आते ही Apple AI की दुनिया में बहुत तेजी से आगे बढ़ेगा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *