शाहरुख को बेटा मानते थे दिलीप कुमार, सलमान मदद के लिए रहते हैं आगे, फिर भी सायरा बानो ने इस सुपरस्टार को बताया मुश्किल घड़ी के ‘असली हीरो’

बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ यानी आमिर खान को उनकी बेहतरीन एक्टिंग और फिल्मों के लिए जाना जाता है, लेकिन हिंदी सिनेमा से जुड़े लोग, जो उन्हें करीब से जानते हैं, उन्हें फिल्मों के साथ-साथ अभिनेता के शांत व्यक्तित्व से प्यार है. अभिनेता के जन्मदिन पर हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री सायरा बानो ने अभिनेता के व्यक्तित्व के बारे में बात की है, जिसे बहुत कम लोग ही जानते हैं. उन्होंने बताया कि कैसे उनके सबसे मुश्किल समय में आमिर खान ने सबसे ज्यादा सपोर्ट किया था. 

सायरा बानो ने आमिर खान को दी जन्मदिन की बधाई 

सायरा बानो ने आमिर खान को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके साथ बिताए पलों को याद किया. उन्होंने बताया कि कैसे बीमारी के दिनों में, जब अस्पताल के गलियारे बेहद लंबे और बोझिल लगते थे, तब भी वे उनके साथ थे. शांत और ऐसी दयालुता के साथ बिताए गए क्षणों को भूला पाना नामुमकिन है. उन्होंने आमिर खान और दिलीप कुमार साहब की फोटो शेयर कर लिखा, “कुछ ही दिन पहले, जब आमिर खान गौरी के साथ मुझसे मिलने आए, तो मेरा दिल उस गर्माहट से भर गया जो केवल प्रियजनों की उपस्थिति से ही मिल सकती है. वे हमेशा विनम्र, विचारशील और सौम्य रहे हैं. दिलीप साहब के प्रति उनका आदर केवल दूर से देखने वाले प्रशंसक का नहीं था. यह सच्ची आत्मीयता से उपजा आदर था, जो समय-समय पर देखने को मिला.”

सायरा बानो ने यह भी खुलासा किया कि आमिर उनके लिए सिर्फ इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं, बल्कि उनके परिवार के हिस्से के जैसे हैं और हर जटिल परिस्थिति में हमेशा साथ रहे हैं. उन्होंने अभिनेता को बधाई देते हुए लिखा, “इस विशेष दिन पर, जब पूरी दुनिया आपका जन्मदिन मना रही है, आमिर, मैं कहना चाहता हूं कि जहां लाखों लोग आपकी प्रतिभा के कायल हैं, वहीं हम जो आपको जानते हैं, आपके अद्भुत और अनमोल व्यक्तित्व को संजोकर रखते हैं.”

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान-मनोज बाजपेयी की वो ‘गुमनाम’ फिल्म, 38 साल बाद थिएटर में हुई रिलीज, SRK थे जूनियर आर्टिस्ट, एक्ट्रेस को कहा था- मैम

60 और 70 के दशक की बड़ी और मुख्य अभिनेत्रियों में शुमार सायरा अब फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो हिंदी सिनेमा से जुड़ी ऐसी यादें शेयर करती रहती हैं, जिनके बारे में कोई नहीं जानता है. वे हिंदी सिनेमा से जुड़ी लेजेंड्री हस्तियों की भूली-बिसरी यादों से फैंस का दिल जीतती रहती हैं. दिलीप कुमार के जाने के बाद अभिनेत्री सोशल मीडिया पर उनसे जुड़े हर लम्हें को प्यार और खूबसूरती के साथ उनके फैंस तक पहुंचाती हैं.







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *