ईरान के मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार | Khamenei to be buried in Mashhad, Iran funeral to be held on July 9

ईरान के मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार | Khamenei to be buried in Mashhad, Iran funeral to be held on July 9 ईरान के मशहद में दफनाए जाएंगे खामेनेई, 9 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार | Khamenei to be buried in Mashhad, Iran funeral to be held on July 9


तेहरान:

इजरायली और अमेरिकी हमलों में मारे जाने के 100 से ज़्यादा दिनों के बाद, अब ईरान ने पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की घोषणा की गई है. सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि जुलूस 4 जुलाई को तेहरान में शुरू होंगे और 9 जुलाई को उत्तर-पूर्वी शहर मशहद में उन्हें दफ़नाया जाएगा. ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस जनाजे में करीब 2 करोड़ लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.

उनके काम को प्रकाशित करने वाले कार्यालय के एक बयान के अनुसार, खामेनेई और उनके परिवार के सदस्यों के लिए समारोह 4 जुलाई से 9 जुलाई तक तेहरान, क़ोम और मशहद में आयोजित किए जाएंगे.

आयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई को अंतिम रूप से मशहद शहर में स्थित इमाम रज़ा (अ.स.) की पवित्र दरगाह में दफनाया जाएगा. यहां बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालुओं के आने की भी उम्मीद है. खास तौर पर पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भारत, बांग्लादेश और कश्मीर क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं.

फरवरी में खामेनेई की मौत के साथ ही इस्लामिक रिपब्लिक की बागडोर संभालने वाले उनके तीन दशकों से ज़्यादा लंबे कार्यकाल का अंत हो गया था. 28 फरवरी 2026 को जब खामेनेई की मौत हुई, तब उनकी उम्र 86 साल थी. उनकी मौत के बाद उनके बेटे आयतुल्लाह मोजतबा खामेनेई को उनका उत्तराधिकारी चुना गया है.

इसे भी पढ़ें: ईरान में मौत के 3 महीने बाद अयातुल्लाह खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारी, जनाजे में जुटेंगे 2 करोड़ लोग

इसे भी पढ़ें: बकरीद पर ईरान के सुप्रीम लीडर की मुसलमानों से अपील, जिनपर हमला किया उन्हें भी साथ आने का न्योता






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *