राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्र इन सरल स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डिजीलॉकर पर देख सकते हैं:
डायरेक्ट लिंक
सबसे पहले results.digilocker.gov.in पर जाएं.
साइन अप/लॉगिन
यदि नया अकाउंट बनाना है, तो मोबाइल नंबर और OTP का उपयोग करें. आधार लिंक होने पर UIDAI के जरिए भी लॉगिन संभव है.
इश्यूड डॉक्यूमेंट्स
लॉगिन के बाद ‘Issued Documents’ सेक्शन में जाएं.
बोर्ड का सेलेक्शन
यहां सूची में से ‘Board of Secondary Education, Rajasthan’ को सिलेक्ट करें.
जानकारी दर्ज करें
अपनी कक्षा (10वीं/12वीं) चुनें और रोल नंबर, स्कूल कोड व जन्म तिथि भरें.
डाउनलोड करें
आपकी मार्कशीट, पास सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट स्क्रीन पर ओपन हो जाएंगे. आप इन्हें PDF फॉर्मेट में सुरक्षित रख सकते हैं.


