‘TMC के किसी भी अलग गुट को कोई मान्यता ना दी जाए…’, अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र | No recognition should be granted to any breakaway faction of the TMC says Abhishek Banerjee also writes letter to Lok Sabha Speaker

'TMC के किसी भी अलग गुट को कोई मान्यता ना दी जाए...', अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र | No recognition should be granted to any breakaway faction of the TMC says Abhishek Banerjee also writes letter to Lok Sabha Speaker 'TMC के किसी भी अलग गुट को कोई मान्यता ना दी जाए...', अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र | No recognition should be granted to any breakaway faction of the TMC says Abhishek Banerjee also writes letter to Lok Sabha Speaker

नई दिल्ली:

तृणमूल कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखकर पार्टी के किसी अलग गुट को कोई भी मान्यता नहीं देने की अपील की है. टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखकर कहा कि AITC को एक ही राजनीतिक पार्टी माना जाए, जिसका प्रतिनिधित्व सदन में केवल उसके अधिकृत नेता और व्हिप के ज़रिए हो. साथ ही, AITC के किसी भी कथित अलग गुट या धड़े को कोई मान्यता, दर्जा या सुविधा न दी जाए.

टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के घर ये पत्र लेकर पहुंचे.

स्पीकर से मुलाकात के बाद TMC के लोकसभा सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं, कोई स्प्लिट नहीं हो सकता. ये लोग असंवैधानिक हैं. ये गद्दार हैं. हमें रिसिविंग मिली है. ये लोग जो कर रहे हैं वो गलत है. सब कुछ संविधान में है. 

TMC Letter to Lok Sabha Speaker by

कीर्ति आज़ाद ने कहा, “यह बिल्कुल साफ़ है. सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक बेंच ने कहा है और 10वीं अनुसूची के आर्टिकल 4 में भी इसका ज़िक्र है कि पार्टी में कोई विभाजन नहीं हो सकता. महाराष्ट्र में जो हुआ, वह गलत है इसलिए, हम इस मामले में एक अर्ज़ी लेकर यहां आए हैं. हमने स्पीकर को अर्ज़ी सौंप दी है. हमें पूरा भरोसा है कि स्पीकर नियमों के मुताबिक ही काम करेंगे, जैसा कि उन्होंने अब तक किया है.”

वहीं सांसद सागरिका घोष ने कहा कि हमने चिट्ठी दी है, जो TMC के अलग गुट बनाना चाहते हैं वो गलत है. ये लोग नैतिक कमजोरी दिखा रहा है. पार्टी हार जाती है. तब ये छोड़ रहे हैं.

उन्होंने कहा, “हमने स्पीकर को पत्र दिया है कि इस तरह से जो TMC को तोड़ना चाहते हैं जो अलग से लोकसभा के अंदर एक गुट बनाना चाहते हैं. ये संविधान के बिल्कुल खिलाफ है. संविधान इसको बिल्कुल अनुमति नहीं देता है. ये कानून के विपरीत है.”

अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर तृणमूल को ‘विधिवत अधिकृत नेता और सचेतक’ के जरिये प्रतिनिधित्व वाला एकल दल मानने की मांग की. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के किसी भी कथित अलग समूह/गुट को कोई मान्यता, दर्जा या सुविधा न दें और कोई भी फ़ैसला करने से पहले तृणमूल कांग्रेस को अपनी बात रखने का मौका दें.

ये भी पढ़े: TMC में कभी अजेय रहे पार्टी के ‘युवराज’ अभिषेक बनर्जी का उत्थान और पतन

ये भी पढ़े: टीएमसी का एक और सांसद बागी! सुदीप बंदोपाध्याय BJP नेता भूपेंद्र यादव से मिलने पहुंचे






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *