हर एक तरफा आशिक के दिल का दर्द बयां करता है 30 साल पुराना ये गाना, खिलौना फिल्म के गाने पर जमकर बन रहीं रील्स | 30 year old film khilona song is favorite of one sided lovers social media users are making reels on it

हर एक तरफा आशिक के दिल का दर्द बयां करता है 30 साल पुराना ये गाना, खिलौना फिल्म के गाने पर जमकर बन रहीं रील्स हर एक तरफा आशिक के दिल का दर्द बयां करता है 30 साल पुराना ये गाना, खिलौना फिल्म के गाने पर जमकर बन रहीं रील्स | 30 year old film khilona song is favorite of one sided lovers social media users are making reels on it


1996 में आई खिलौना में मोनिका बेदी लीड रोल में थीं

Social Media

नई दिल्ली:

म्यूजिक हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा माना जाता है. माहौल हंसी खुशी का हो तो भी ये संगीत ही रंग जमाता है और अगर दिल टूट जाए, मन उदास हो या हर तरफ अंधेरा ही नजर आए तो भी म्यूजिक ही हाथ थामे पार ले जाता है. हिंदी में हर मूड, मौके और माहौल के लिए गाने बने हैं और यही वजह है कि हम किसी सिचुएशन में हो और उस पर गाना याद ना आए ऐसा हो ही नहीं सकता. ऐसा ही एक गाना था मोनिका बेदी और आयूब खान का इसका टाइटल यूं तो ‘दिल फिर भी तुम्हें देते हैं’ था लेकिन इसे इसके आगे की लाइन ‘हम जानते हैं तुम हमें बर्बाद करोगे’ से भी काफी सर्च किया जाता है.

हम आपके इस खबर में 30 साल पुराने एक गाने के बारे में बताने जा रहा हैं जिसने धोखा खाए लोगों के दिल का सहारा दिया और अकेलेपन में उनका साथी बना. ये गाना 1996 में आई फिल्म खिलौना में था और गाने के बोल थे ‘दिल फिर भी तुम्हें देते हैं क्या याद करोगे’ (Dil Phir Bhi Tumhe Dete Hain). इस गाने में सूरज पंचोली, आयूब खान और मोनिका बेदी लीड रोल में थे.  

किसने गाया ये कालजयी गाना?

अब बात करें इस गाने को अपनी आवाज से सजाने वालों की तो ये काम किया अल्का याग्निक  और विनोद राठौड़ ने किया था. गाने को संगीत दिया था नमीद-श्रवण की जोड़ी ने. इन्होंने गाने में ऐसा दर्द भरा कि सुनने वाली की आंखें आज भी नम हो जाती हैं. गाने के भाव और बोल ही कुछ ऐसे हैं. वह प्यार में बर्बाद हो चुका है लेकिन फिर भी उसका दिन अपनी प्रेमिका के बारे में सोचने पर मजबूर है. वह ये भी जानता है कि इस रिश्ते से सिर्फ दर्द मिलेगा लेकिन तब भी अपना दिल उसे सौंप रहा है. आपको जानकर हैरानी होगी कि इंटरनेट यूजर्स आज भी इस गाने को यूट्यूब पर सुन रहे हैं. वे तारीख के साथ कमेंट कर ये बता रहे हैं कि ये गाना आज भी उनके बीच पॉपुलर है और वे इसे सुनकर अपनी यादें ताजा करते हैं.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना की दूसरी फिल्म को मिली A रेटिंग, पिछली ‘ए रेटेड’ मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर की थी छप्पर फाड़ कमाई





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *