दिग्विजय सिंह 26 मार्च को करेंगे रामलला के दर्शन; राम मंदिर के अलावा यहां भी जाएंगे, BJP-कांग्रेस की बयानबाजी

Digvijaya Singh Ram Lalla Darshan Ayodhya: राम मंदिर का दौरा दिग्विजय सिंह 26 मार्च को करेंगे रामलला के दर्शन; राम मंदिर के अलावा यहां भी जाएंगे, BJP-कांग्रेस की बयानबाजी


Digvijaya Singh Ram Lalla Darshan Ayodhya: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) 26 मार्च को अयोध्या (Ayodhya) जाकर रामलला के दर्शन (Ram Lalla Darshan) करेंगे. यह राम मंदिर के शिलान्यास के बाद उनकी पहली अयोध्या यात्रा होगी. कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हनुमानगढ़ी, राम मंदिर व कनक भवन में दर्शन-पूजन करेंगे. दिग्विजय सिंह के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज हो गई है. भाजपा नेताओं की टिप्पणियों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है.

Digvijaya Singh Ram Lalla Darshan Ayodhya: राम मंदिर का दौरा

अयोध्या पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी, राम मंदिर और कनक भवन में दर्शन

कार्यक्रम के अनुसार दिग्विजय सिंह 26 मार्च को सुबह 9:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद वे सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे. हनुमानगढ़ी के बाद राम मंदिर में रामलला के दर्शन–पूजन और फिर कनक भवन में पूजा-अर्चना करेंगे.

राम मंदिर निर्माण के लिए दिया था चंदा

कांग्रेस प्रवक्ताओं ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर निर्माण के लिए 1 लाख 11 हजार रुपये का चंदा भी दिया था. कांग्रेस का कहना है कि राम मंदिर को लेकर पार्टी की आस्था पर सवाल उठाना गलत है.

दिग्विजय सिंह के दौरे पर भाजपा विधायक का बयान

दिग्विजय सिंह के रामलला दर्शन को लेकर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के समय भी कांग्रेस को निमंत्रण दिया गया था, लेकिन उस वक्त दिग्विजय सिंह मंदिर दर्शन नहीं करने आए. भाजपा विधायक ने टिप्पणी करते हुए कहा कि उस समय उन्हें राजनीति में नुकसान का डर था और अब स्थिति बदल गई है.

“राम के साथ विजय होती है” : भाजपा विधायक

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “जिंदगी में राम हैं तो काम जरूर आएगा. राम जिसके साथ होते हैं उसकी जीत और विजय होती है. अगर देश की राजनीति यह सत्य पहले समझ लेती तो राम मंदिर बहुत पहले बन गया होता.” उन्होंने उम्मीद जताई कि दिग्विजय सिंह राम आंदोलन में शहीद हुए लोगों को नमन भी करेंगे.

कांग्रेस का पलटवार

भाजपा विधायक के बयान पर कांग्रेस की ओर से तीखा पलटवार किया गया है. कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के लिए चंदा दिया है और उनकी आस्था पर सवाल खड़े करना राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि “दिग्विजय सिंह की सनातन परंपराओं को लेकर किसी को प्रमाण देने की ज़रूरत नहीं है. भाजपा नेताओं को यह बताना चाहिए कि उन्होंने जनता के लिए क्या काम किया है.”

राजनीतिक बयानबाज़ी के बीच रामलला दर्शन पर नजर

दिग्विजय सिंह के अयोध्या दौरे को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज है. हालांकि कांग्रेस का कहना है कि यह यात्रा पूरी तरह धार्मिक आस्था से जुड़ी है और इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. अब सभी की नजरें 26 मार्च के अयोध्या दौरे और वहां होने वाले कार्यक्रम पर टिकी हुई हैं.

यह भी पढ़ें : अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना, भिंड से भोपाल तक गूंजा लहार का मामला

यह भी पढ़ें : 5 राज्यों के चुनाव से पहले MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 27 IAS चुनावी ड्यूटी पर

यह भी पढ़ें : मैहर में 4.37 करोड़ का भुगतान, काम नहीं; अब स्कूलों में पोस्टर लगाकर सबूत मिटाने की कोशिश

यह भी पढ़ें : रेलवे ने बदले टिकट कैंसिलेशन नियम; अब समय के हिसाब से मिलेगा रिफंड, बोर्डिंग चेंज करने का टाइम भी बदला





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *