‘सर्जरी के दिन भी काम करो’… बॉस की डिमांड से परेशान एम्प्लॉय की कहानी वायरल, लोगों ने कहा- शिकायत कर दो | Employee Alleges Boss Asked To Work On Day Of Surgery reddit post Viral

'सर्जरी के दिन भी काम करो'... बॉस की डिमांड से परेशान एम्प्लॉय की कहानी वायरल, लोगों ने कहा- शिकायत कर दो | Employee Alleges Boss Asked To Work On Day Of Surgery reddit post Viral 'सर्जरी के दिन भी काम करो'... बॉस की डिमांड से परेशान एम्प्लॉय की कहानी वायरल, लोगों ने कहा- शिकायत कर दो | Employee Alleges Boss Asked To Work On Day Of Surgery reddit post Viral


एक अच्छी नौकरी का सपना हर कोई देखता है, लेकिन कभी-कभी यही सपना लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन जाता है. अमेरिका के एक कर्मचारी की ऐसी ही कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. कर्मचारी ने दावा किया कि उसके बॉस ने इमरजेंसी सर्जरी के दिन भी उससे काम करने की उम्मीद की और अगले ही दिन दोबारा काम पर लौटने का दबाव बनाया. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद इंटरनेट पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है.

‘ड्रीम जॉब’ बन गई बुरा सपना

रेडिट पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए कर्मचारी ने बताया कि उन्हें पिछले साल अपनी पसंदीदा इंडस्ट्री में नौकरी मिली थी. यह नौकरी फेमस पर्सनालिटी और सेलिब्रिटीज से जुड़े मार्केटिंग काम की थी. हालांकि, बाहर से आकर्षक दिखने वाली नौकरी अंदर से बेहद तनावपूर्ण साबित हुई. कर्मचारी ने बताया कि इस इंडस्ट्री में काम का दबाव बहुत ज्यादा है और सैलरी भी उम्मीद से काफी कम है.

एक साल में नहीं ली एक भी छुट्टी

अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि टैक्स कटने के बाद उन्हें करीब 13 डॉलर प्रति घंटे मिलते हैं. पिछले एक साल में उन्होंने पूरे दिन के लिए एक भी छुट्टी नहीं ली. उन्होंने ट्रैवल करते हुए भी काम किया है. यहां तक की वीकेंड और दिन-रात काम के लिए उपलब्ध रहना पड़ा है. हालांकि, अचानक उन्हें इमरजेंसी सर्जरी करानी पड़ी. लेकिन हैरानी की बात यह रही कि बॉस ने सर्जरी वाले दिन भी उनसे मीटिंग में शामिल होने के लिए कहा और उन्होंने मजबूरी में ऐसा किया भी.

सर्जरी के अगले दिन भी काम का दबाव

कर्मचारी ने आगे बताया, सर्जरी के बाद आराम करने के बजाय बॉस ने अगले दिन भी उनसे लगातार काम करवाने की कोशिश की. रिकवरी के दौरान भी उनपर काम का दबाव बनाया गया, जिससे वे मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए.

अपनी पोस्ट में कर्मचारी ने लिखा, ‘मैं खुद को फंसा हुआ और दुखी महसूस कर रहा हूं. ऐसा लग रहा है कि मैं सिर्फ अपने रिज्यूमे को बेहतर दिखाने के लिए गलत व्यवहार सह रहा हूं.’

इंटरनेट पर फूटा लोगों का गुस्सा

अब, इस पोस्ट के वायरल होने के बाद हजारों लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया दी है. कई यूजर्स ने इसे ‘ट्रिगर करने वाली’ कहानी बताया और कर्मचारी को तुरंत नौकरी छोड़ने की सलाह दी. वहीं, कई लोगों ने उन्हें इसे लेकर लेबर डिपार्टमेंट में शिकायत दर्ज कराने और कानूनी कार्रवाई करने की सलाह भी दी. बहरहाल इस पोस्ट ने एक बार फिर कार्यस्थल पर बढ़ते दबाव, कर्मचारियों की मेंटल हेल्थ और वर्क लाइफ बैलेंस जैसे गंभीर मुद्दों पर बहस छेड़ दी है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: 60 रुपये के हेयरकट ने खोल दी 350 रुपये वाली App सर्विस की पोल, शख्स ने पूछा बड़ा सवाल, पोस्ट वायरल

लेखक के बारे में

img

पुष्पेंद्र कुमार

Journalist

पुष्पेंद्र कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण के दिल्ली ब्यूरो से की. यहां उन्होंने रिपोर्टिंग और लेखन…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *