ममता बनर्जी ने एक साथ 23 पदों से दिया इस्तीफा, अब सिर्फ बंगाल चुनाव पर फोकस

ममता बनर्जी ने एक साथ 23 पदों से दिया इस्तीफा, अब सिर्फ बंगाल चुनाव पर फोकस ममता बनर्जी ने एक साथ 23 पदों से दिया इस्तीफा, अब सिर्फ बंगाल चुनाव पर फोकस

पटना: पश्चिम बंगाल में चुनाव को लेकर गहमागहमी जारी है. बंगाल में चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को अलग-अलग विभागों और संबद्ध निकायों में 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, ममता बनर्जी ने राज्य स्वास्थ्य मिशन के प्रमुख, राज्य वन्यजीव बोर्ड अध्यक्ष, पर्यावरण पर्यटन सलाहकार बोर्ड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समिति अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल उर्दू अकादमी के शासी निकाय सहित अन्य पदों से इस्तीफा दिया है. राज्य के गृह विभाग के एक पत्र में, राज्य सरकार में उसके समकक्ष विभागों को निर्देश दिया गया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा उल्लिखित पदों के साथ-साथ उन सभी अन्य पदों से भी उनके इस्तीफे को स्वीकार करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, जिनका उल्लेख उनके पत्र में स्पष्ट रूप से नहीं किया गया हो. 

ममता का इन पदों से भी इस्तीफा 

ममता बनर्जी ने बांग्ला संगीत मेला की आयोजन समिति की प्रमुख और राज्य अनुसूचित जाति एवं जनजातीय सलाहकार परिषद प्रमुख पद से भी इस्तीफा दे दिया. इसके अलावा उन्होंने राज्य औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन बोर्ड और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से भी इस्तीफा दे दिया. राज्य गृह विभाग के एक पत्र में लिखा है, “मुझे उस पत्र की एक प्रति अग्रेषित करने का निर्देश दिया गया है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि ममता बनर्जी ने संलग्न सूची में उल्लिखित पदों से तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है.”  

विभागों को यह भी निर्देश दिया गया है कि इन सभी पदों के संबंध में इस्तीफे स्वीकार करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की जाए. पत्र में अधिकारियों को बुधवार शाम 4 बजे तक इस्तीफे स्वीकार करने संबंधी अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत करने का भी निर्देश दिया गया है. मुख्यमंत्री कार्यालय को लिखे अपने पत्र में ममता बनर्जी ने अनुरोध किया है कि संलग्न सूची में शामिल न किए गए पदों सहित, इन सभी पदों से उनके इस्तीफे स्वीकार करने के लिए कदम उठाए जाएं.

भवानीपुर से चुनाव लड़ रहीं ममता

अधिकारियों ने कहा कि इस कदम के लिए सभी विभागों में तत्काल प्रशासनिक अनुवर्ती कार्रवाई की आवश्यकता है. बता दें कि ममता बनर्जी दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रही हैं. उनके खिलाफ राज्य के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. बंगाल में दो चरणों (23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026) में वोट डाले जाएंगे, जबकि चुनाव परिणाम 04 मई को घोषित होंगे.

यह भी पढे़ं-

ममता बनर्जी के राज में बंगाल बन जाएगा बांग्लादेश… NDTV से एक्‍सक्‍लूसिव बातचीत में बरसे सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल: EC ने चुनाव अधिकारियों के तबादले को दी मंजूरी, ममता बनर्जी की सीट भवानीपुर भी शामिल




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *