होर्मुज में तेहरान वसूलेगा टोल, अमेरिका-ईरान डील के 5वें पॉइंट में छिपा है असली खेल, ट्रंप का दावा फेल? | Iran to Charge Toll in Strait of Hormuz US Peace Deal Clause Sparks Global Concern

img 'ईरान के साथ MOU फाइनल नहीं, अगर पंसद नहीं आया तो हम फिर करेंगे अटैक...,' G7 की बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप | MOU with Iran is not finalized if we don't like it, we will attack again says Donald Trump at the G7 meeting


मिडिल ईस्ट में कई महीनों के संघर्ष के बाद अब अमेरिका और ईरान के बीच समझौता पर सहमति बनती दिख रही है. इस युद्ध के केंद्र में होर्मुज स्ट्रेट रहा, जहां से पूरी दुनिया का 20 फीसदी तेल का व्यापार होता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार कह चुके हैं कि ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलना पड़ेगा. वहीं युद्ध के बीच ईरान ने यहां से गुजरने वाले जहाजों से मोटा टोल वसूलना शुरू किया था. अब ईरान और अमेरिका के बीच समझौते में भी इसका जिक्र है. समझौते के 5वें पॉइंट के मुताबिक भविष्य में ईरान होर्मुज में टोल वसूल सकता है. सबसे अहम बात यह है कि समझौते का फुल टेक्स्ट अमेरिका ने जारी किया है, खबर लिखे जाने तक ईरान की तरफ से इसकी कॉपी जारी नहीं हुई थी.

होर्मुज को लेकर समझौते में क्या?

अमेरिका और ईरान के 14 पॉइंट के समझौते के मसौदे में 5वें पॉइंट में होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र है. इसके अनुसार, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान फारस की खाड़ी से ओमान सागर तक और इसके विपरीत कमर्शियल जहाजों की आवाजाही को युद्ध-पूर्व के स्तर पर बहाल करने के लिए 30 दिनों के भीतर तुरंत कदम उठाएगा. इसमें ईरान द्वारा तकनीकी बाधाओं को हटाने और समुद्री बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने की आवश्यकता को ध्यान में रखा जाएगा.

फुल टेक्स्ट में आगे लिखा है कि ईरान लागू इंटरनेशनल कानून और होर्मुज स्ट्रेट के तटीय देशों के सॉवरेन अधिकारों के अनुसार, फारस की खाड़ी के दूसरे तटीय देशों के साथ चर्चा करके होर्मुज में भविष्य के एडमिनिस्ट्रेशन और समुद्री सेवाओं को तय करने के लिए ओमान सल्तनत के साथ बातचीत करेगा.

भविष्य में ईरान वसूल सकता है टोल?

यानी इस समझौते की बारीक कानूनी भाषा में साफ लिखा है कि ईरान और ओमान मिलकर इस जलमार्ग के भविष्य के प्रशासन और समुद्री सेवाओं को तय करेंगे. इसे ईरान के लिए एक बड़ा ‘लीगल लूपहोल’ माना जा रहा है, जिसके जरिए तेहरान भविष्य में होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से ‘सर्विस चार्ज’ या ‘नेविगेशन टोल’ वसूल सकता है.

मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कई बार होर्मुज को फ्री और खुले रहने की बात कह चुके हैं. हाल ही में उन्होंने कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट से तेल से लदे कई जहाज निकलने लगे हैं. वे दक्षिणी हाईवे से गुजर रहे हैं, जो पूरी तरह से सुरक्षित और साफ-सुथरा है. यात्रा के लिए और भी रास्ते हैं. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए एक साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ हुए समझौते से आखिरकार यह पक्का हो जाएगा कि होर्मुज स्ट्रेट ‘हमेशा के लिए टोल फ्री’ रहेगा.

यह भी पढ़ें: रूसी तेल आयात पर हमारी नजर, जल्द और कम होंगी कीमतें… NDTV के सवाल पर बोले ट्रंप

लेखक के बारे में

अनुभव शाक्य

Chief sub editor

NDTV इंडिया में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. पिछले करीब 5 वर्षों से मेनस्ट्रीम की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इस दौरान ज़ी न्यूज़, नवभारत टाइम्स और ह…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *