20 जून को खाते में आएंगे पीएम किसान योजना के 2000 रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस | PM Kisan scheme installment to be released on June 20 Kisan Yojana ki kist how to check status

img 20 जून को खाते में आएंगे पीएम किसान योजना के 2000 रुपये, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस | PM Kisan scheme installment to be released on June 20 Kisan Yojana ki kist how to check status


देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) की 23वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये भेजने वाली है, जिससे उन्हें खेती और घर के खर्च में मदद मिलेगी. चलिए आपको बताते है किस दिन किसान योजना का पैसा आएगा और किस्त से जुड़ी अन्य जानकारी या स्टेटस कैसे चेक करें.

कब जारी होगी 23वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी शेयर करते हुए बताया गया है कि योजना की 23वीं किस्त 20 जून, 2026 को जारी की जाएगी, जिसके तहत किसानों के खातों में 2000 रुपये की किस्त भेजी जाएगी.

पीएम मोदी जारी करेंगे किसान योजना की किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून, 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में स्थित तारकेश्वर से पात्र लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त जारी करेंगे. यह कार्यक्रम भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा पश्चिम बंगाल सरकार के सहयोग से आयोजित किया जाएगा.

9.44 करोड़ किसानों को मिलेगा लाभ

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के तहत 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में सीधे 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी. 23वीं किस्त के दौरान 2.18 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को लाभ मिलेगा.

पीएम किसान योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत 24 फरवरी, 2019 को हुई थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि 2000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. अब तक 22 किस्तें जारी की जा चुकी हैं और अब 23वीं किस्त आने वाली है.

कैसे चेक करें अपना स्टेटस

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • यहां ‘Farmers Corner’ में जाकर ‘Know Your Status’ के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करें.
  • यहां आप ई-केवाईसी, आधार बैंक सीडिंग और लैंड सीडिंग की स्थिति भी देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- घरों में काम करने वाली मेड को भी मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए क्या है BMC की स्वाभिमान निधि योजना और कैसे मिलेगा लाभ

लेखक के बारे में

नवीन  प्रजापत‍ि

सीनियर सब एडिटर

नवीन प्रजापति, वर्तमान में एनडीटीवी में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. हरियाणा के मूल निवासी हैं…
और पढ़ें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *