Harish Rana News:13 साल के दर्द का खामोश अंत…दिल्ली के ग्रीन पार्क में होगा हरीश राणा का अंतिम संस्कार

Harish Rana News:13 साल के दर्द का खामोश अंत...दिल्ली के ग्रीन पार्क में होगा हरीश राणा का अंतिम संस्कार Harish Rana News:13 साल के दर्द का खामोश अंत...दिल्ली के ग्रीन पार्क में होगा हरीश राणा का अंतिम संस्कार

नई दिल्ली:

गाजियाबाद के हरीश राणा का सोमवार शाम 4 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया. इसी के साथ 13 साल की उस पीड़ा का भी अंत हो गया जो हरीश के साथ उसके माता-पिता और परिवारजन झेल रहे थे. 13 साल से एक ही बेड पर बेसुध, एकटक निहारता चेहरा  अब खामोश हो गया है. सुप्रीम कोर्ट के इच्छामृत्यु पर दिए फैसले के बाद से हरीश को दिल्ली एम्स शिफ्ट कर दिया गया जहां पैसिव यूथेनेशिया दिया जा रहा था. धीरे-धीरे ही सही उसका दाना-पानी रोक दिया गया था और कल शाम उसका निधन हो गया. हरीश का आज सुबह 9 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा. इसके लिए साउथ दिल्ली का ग्रीन पार्क इलाका चुना गया है. हरीश राणा के अंतिम  संस्कार से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी 

Harish Rana Passed Away | Passive Euthanasia | Harish Rana Last Rites Delhi Green Park All Live Updates Here

07:18 AM: Harish Rana Live Updates: हरीश की मौत पर सोसायटी भी शोक में
हरीश राणा की मौत के बाद गाजियाबाद के राज नगर एक्सटेंशन में स्थित सोसायटी के लोग भी गमजदा हैं. सोसायटी के वॉट्सऐप ग्रुप पर शोक संदेश भेज रहे हैं. 
 

07:07 AM: Harish Rana Live Updates: दिल्ली में कितने बजे होगा अंतिम संस्कार?

हरीश राणा का आज सुबह 9 बजे साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क में किया जाएगा. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली का एम्स अस्पताल उसे पैसिव यूथेनेशिया दे रहा था जिसमें धीरे-धीरे ही सही सभी सपोर्ट सिस्टम हटा दिए गए थे. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *