नई दिल्ली:
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत में गैस की किल्लत को हाहाकार मचा है. लेकिन अब स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है. जंग के बीच कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति रोके जाने से अफरातफरी की स्थिति मची थी. लेकिन अब कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है. शनिवार को पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने प्रेस कॉफ्रेंस में जानकारी दी कि 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है. उन्होंने यह भी कहा कि देश में गैस की कोई किल्लत नहीं है. पर्याप्त भंडार है. लेकिन लोग अभी भी बड़े पैमाने पर पैनिक बुकिंग कर रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की है कि पैनिक बुकिंग से बचे.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग और ऑयल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने कहा, “व्यावसायिक सिलेंडर के बारे में काफी चर्चा हुई है उसके बाद निर्णय ये लिया गया कि व्यावसायिक उपभोक्ता को कुछ LPG दी जाए और इस संबंध में राज्य सरकार से भी बात हुई है …और लगभग 29 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में व्यावसायिक सिलेंडर का वितरण शुरू हो गया है और वो ग्राहक को मिल रहे है…”
📡LIVE Now📡
Inter-Ministerial Briefing on Recent Developments in West Asia
📍National Media Centre, New Delhi
Watch on #PIB‘s 📺
➡️Facebook: https://t.co/ykJcYlNrjj
➡️YouTube: https://t.co/Qxlll9kq4Hhttps://t.co/F3hAqtgFNK— PIB India (@PIB_India) March 14, 2026
29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू
कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति के बारे में पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि राज्य सरकारों के साथ बातचीत के बाद कॉमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है. 29 राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि इन राज्यों में ग्राहकों को कॉमर्शियल सिलेंडर मिल भी गए हैं.
कामार्शियल के LPG उपभोक्ता को PNG की ओर मोड़ने पर बल
उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की कोशिश है कि कामार्शियल के LPG उपभोक्ता को PNG की ओर मोड़ा जाए. PNG कनेक्शन जिनको भी तुरंत दिया जा सकता है उनको दिया जाएगा. एलपीजी की पैनिक बुकिंग बहुत ज़्यादा हो रही है, जब ज़रूरत हो तभी बुकिंग करें. एलपीजी अभी चिंता का विषय बना हुआ है. इसको लेकर लगातार रेड किए जा रहे हैं, 13 मार्च को 1300 से ज़्यादा औचक निरीक्षण किया गया है तेल मार्केटिंग कंपनियों की तरफ़ से कालाबाजारी रोकने में राज्य सरकार की भूमिका अहम है.
कालाबाजारी रोकने के लिए रेड किया जा रहा है. कई राज्य में संयुक्त टीम बनाई है जिसमें तेल कंपनियों के लोग भी है. उप्र में 1400 जगहों पर अचानक चेकिंग हुई. 19 FIR दर्ज कि गए है. CAQM ने भी गाइडलाइन जारी किया है कि दिल्ली NCR में गैस के वैकल्पिक व्यवस्था को भी अनुमति दी गई है.
यह भी पढ़ें – होर्मुज से इंडियन शिप को मिलता रहेगा सेफ पैसेज, सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि बोले- अधिकांश भारतीयों का दिल ईरान के साथ


