राज्यसभा के 226 सांसदों की कुल संपत्ति- ₹26,047 करोड़… 31 सांसद अरबपति; तेलंगाना के सांसद सबसे अमीर | rajya sabha mps total assets adr report on rajyasabha sansad assest criminal background

राज्यसभा के 226 सांसदों की कुल संपत्ति- ₹26,047 करोड़... 31 सांसद अरबपति; तेलंगाना के सांसद सबसे अमीर | rajya sabha mps total assets adr report on rajyasabha sansad assest criminal background राज्यसभा के 226 सांसदों की कुल संपत्ति- ₹26,047 करोड़... 31 सांसद अरबपति; तेलंगाना के सांसद सबसे अमीर | rajya sabha mps total assets adr report on rajyasabha sansad assest criminal background

नई दिल्ली:

राज्यसभा के 90 फीसदी से ज्यादा सांसद ऐसे हैं, जिनके पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है. सिर्फ 4 सांसदों के पास ही 20 लाख रुपये से कम की संपत्ति है. ये जानकारी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (ADR) की रिपोर्ट में सामने आई है. ADR ने राज्यसभा के मौजूदा 233 में से 226 सांसदों के हलफनामों के आधार पर इस रिपोर्ट को तैयार किया है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 14 फीसदी सांसद अरबपति हैं.

ADR ने राज्यसभा के 226 सांसदों की संपत्ति और आपराधिक मामलों पर रिपोर्ट दी है. इस रिपोर्ट में नए सांसदों की जानकारी भी है. 

इस रिपोर्ट के मुताबिक, सभी 226 राज्यसभा सांसदों की कुल संपत्ति 26,047 करोड़ रुपये है. वहीं, अगर सांसदों की औसत संपत्ति संपत्ति के बारे में बात करें तो ये 115.25 करोड़ रुपये है.

रिपोर्ट में क्या सामने आया? 6 बड़ी बातें

  1. राज्यसभा के 226 में से 69 यानी 31% सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें से 36 यानी 16% पर गंभीर मामले हैं. गंभीर मामले वह होते हैं, जिनमें 5 साल या उससे ज्यादा की सजा होती है.
  2. राज्यसभा के एक सांसद के ऊपर हत्या का मामला दर्ज है. जबकि 4 सांसद ऐसे हैं, जिनके ऊपर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज है. 4 राज्यसभा सांसदों के ऊपर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से जुड़े मामले दर्ज हैं.
  3. बीजेपी के 107 में से 28 (26%), कांग्रेस के 29 में से 12 (41%), तृणमूल के 9 में से 2 (22%), DMK के 8 में से 2 (25%), सपा के 4 में से 2 (50%), टीडीपी के 4 में से 3 (75%), BRS और CPI(M) के तीनों, RJD के 3 में से 2 (67%), AIADMK के 4 में से 1 (25%), NCP के 4 में से 1 (25%), और AAP के 3 में से 1 (335) पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.
  4. बीजेपी के 14 (13%), कांग्रेस के 8 (28%), तृणमूल कांग्रेस के 2 (22%), DMK के 1 (13%), सपा के 1 (25%), टीडीपी के 1 (25%), BRS के 1 (33%), CPI(M) के 2 (67%), NCP के 1 (25%) और AAP के 1 (33%) सांसद पर गंभीर आपराधिक मामले हैं.
  5. राज्यसभा के 100 सांसदो के पास 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. 41 सांसदों के पास 5 से 10 करोड़ की संपत्ति है. जबकि, 66 सांसद ऐसे हैं जिनके पास 1 से 5 करोड़ की संपत्ति है. 15 सांसदों के पास 20 लाख से 1 करोड़ रुपये की संपत्ति है. सिर्फ 4 सांसदों के पास 20 लाख से कम की संपत्ति है.
  6. 226 में से 31 यानी 14% सांसद अरबपति हैं. बीजेपी के 7, कांग्रेस के 6, YSRCP के 2, टीडीपी के 2, BRS के 2 और NCP के 2 सांसद अरबपति हैं. इनके पास 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है.

यह भी पढ़ेंः राज्यसभा चुनाव के बाद झारखंड महागठबंधन में मतभेद का धुआं, बीजेपी नेता ने कहा- ‘यह तो ट्रेलर है’

सबसे अमीर सांसद कौन?

राज्यसभा में तेलंगाना के 7 में से 4 यानी 57% सांसद अरबपति हैं. तेलंगाना के सातों सांसदों के पास 8,310 करोड़ रुपये की संपत्ति है. सबसे ज्यादा संपत्ति जिस सांसद के पास है, वह भी तेलंगाना के ही हैं.

ADR के मुताबिक, तेलंगाना से BRS के सांसद डॉ. बंदी पार्थ सराधी सबसे अमीर सांसद हैं. उनके पास 5,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर पंजाब से बीजेपी सांसद राजिंदर गुप्ता हैं, जिनके पास 5,053 करोड़ रुपये की संपत्ति है. 

तीसरे नंबर कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी हैं, जो 2,558 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. अभिषेक मनु सिंघवी भी तेलंगाना से सांसद हैं.

सबसे कम संपत्ति किनके पास?

वहीं, पंजाब से AAP सांसद संत बलबीर सिंह ऐसे हैं, जिनके पास सबसे कम संपत्ति है. उनके पास सिर्फ 3.79 लाख रुपये की संपत्ति है. दूसरे नंबर पर CPI(M) के एए रहीम हैं, जिनके पास 11.62 लाख रुपये की संपत्ति है. जबकि, तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश से बीजेपी सांसद सुमित्रा वाल्मीक हैं, जिनके पास 17.85 लाख रुपये की संपत्ति है.

यह भी पढ़ेंः झारखंड में भी कांग्रेस के साथ हो गया ‘खेला’, परिमल नाथवानी की जीत की जान लीजिए पूरी कहानी

परिमल नाथवानी पर सबसे ज्यादा देनदारी

इस रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड से निर्दलीय सांसद परिमल नाथवानी के पास 755 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है, लेकिन उनके ऊपर सबसे ज्यादा 256 करोड़ रुपये की देनदारी भी है. 

परिमल नाथवानी तीसरी बार झारखंड से राज्यसभा सांसद चुने गए हैं. हाल ही में झारखंड के राज्यसभा चुनाव में वह क्रॉस वोटिंग से जीते. नाथवानी को एनडीए ने समर्थन दिया था. हालांकि, एनडीए के पास जरूरी 28 वोट नहीं थे. फिर भी क्रॉस वोटिंग के कारण नाथवानी इस चुनाव में आसानी से जीत गए. उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार प्रणय झा को हराया था.

सबसे ज्यादा देनदारी के मामले में दूसरे नंबर पर आंध्र प्रदेश से टीडीपी सांसद बी. रामा कृष्णा हैं, जिनके पास 672 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन साथ ही 200 करोड़ से ज्यादा की देनदारी भी है.

वहीं, समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन के पास 1,578 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनके ऊपर 149 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी बाकी है.

यह भी पढ़ेंः राज्यसभा में दो तिहाई बहुमत के करीब पहुंची मोदी सरकार, 19 सीटें जीतने के बाद कितने नंबर
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *