Best Time To Get Pregnant: पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी के चांस होते हैं सबसे ज्यादा, जानिए आसान भाषा में | Best Time to get pregnant | how to get pregnant naturally quickly

Best Time To Get Pregnant: पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी के चांस होते हैं सबसे ज्यादा, जानिए आसान भाषा में | Best Time to get pregnant | how to get pregnant naturally quickly Best Time To Get Pregnant: पीरियड के कितने दिन बाद प्रेग्नेंसी के चांस होते हैं सबसे ज्यादा, जानिए आसान भाषा में | Best Time to get pregnant | how to get pregnant naturally quickly

Best Time To Get Pregnant: अगर आप फैमिली प्लानिंग के बारे में सोच रहे हैं, तो सबसे पहले अपने शरीर और मेंस्ट्रुअल साइकिल को समझना बेहद जरूरी है. कई बार कपल्स कन्फ्यूज रहते हैं कि आखिर सही समय कौन सा होता है जब प्रेग्नेंसी के चांस सबसे ज्यादा होते हैं. सच यह है कि हर दिन एक जैसा नहीं होता. महिलाओं के शरीर में कुछ खास दिन ऐसे होते हैं जब गर्भधारण की संभावना सबसे ज्यादा होती है. अगर इन दिनों की सही पहचान हो जाए, तो प्रेग्नेंसी प्लान करना काफी आसान हो सकता है.

पीरियड साइकिल को समझना है सबसे जरूरी

आमतौर पर एक महिला का मेंस्ट्रुअल साइकिल 28 दिनों का माना जाता है, लेकिन यह 21 से 35 दिनों के बीच भी हो सकता है. साइकिल की शुरुआत पीरियड्स से होती है, जो आमतौर पर 4 से 5 दिन तक चलते हैं. इसके बाद शरीर धीरे-धीरे ओव्यूलेशन की तैयारी करता है. इस दौरान हार्मोन बदलते हैं और ओवरी में एग विकसित होने लगता है. यही प्रोसेस आगे चलकर प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी होता है.

यह भी पढ़ें: 1-2 पेग भी पड़ सकते हैं भारी! शराब चुपचाप रोक सकती है इस जरूरी पोषक तत्व का असर, शरीर हो सकता है अंदर से कमजोर

ओव्यूलेशन का समय सबसे अहम

साइकिल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा ओव्यूलेशन होता है. 28 दिन के साइकिल में यह आमतौर पर 14वें दिन के आसपास होता है. इस दिन ओवरी से एक मैच्योर एग रिलीज होता है, जो लगभग 12 से 24 घंटे तक जीवित रहता है. अगर इस दौरान स्पर्म उससे मिल जाए, तो प्रेग्नेंसी हो सकती है.

कब होते हैं सबसे ज्यादा चांस?

सिर्फ ओव्यूलेशन का दिन ही नहीं, बल्कि उससे पहले के कुछ दिन भी बेहद अहम होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि स्पर्म महिला के शरीर में 4 से 5 दिन तक जीवित रह सकता है. इसलिए ओव्यूलेशन से करीब 5 दिन पहले से लेकर ओव्यूलेशन वाले दिन तक का समय फर्टाइल विंडो कहलाता है. अगर आपका साइकिल 28 दिन का है, तो आमतौर पर 9वें दिन से 14वें दिन के बीच प्रेग्नेंसी के चांस सबसे ज्यादा होते हैं. हालांकि हर महिला का साइकिल अलग होता है, इसलिए अपने पैटर्न को समझना जरूरी है.

शरीर के संकेतों को भी समझें

सिर्फ कैलेंडर पर निर्भर रहना काफी नहीं होता. शरीर भी कई संकेत देता है. ओव्यूलेशन के समय सर्वाइकल म्यूकस ज्यादा साफ और खिंचाव वाला हो जाता है. कुछ महिलाओं को निचले पेट में हल्का दर्द भी महसूस होता है. इसके अलावा इस समय शरीर का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है और सेक्स ड्राइव भी बढ़ जाती है.

अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रहे हैं, तो अपने साइकिल को ट्रैक करें और जरूरत हो तो डॉक्टर से सलाह लें. 

Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *