मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत राम भक्त, कल अयोध्या जाऊंगा- केजरीवाल  | Ram temple Donation row Arvind Kejriwal Ayodhya Visit

मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत राम भक्त, कल अयोध्या जाऊंगा- केजरीवाल  | Ram temple Donation row Arvind Kejriwal Ayodhya Visit मंदिर चढ़ावा चोरी से आहत राम भक्त, कल अयोध्या जाऊंगा- केजरीवाल  | Ram temple Donation row Arvind Kejriwal Ayodhya Visit

नई दिल्ली:

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर बड़ा बयान दिया है. अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों से कहा कि सोचिए, चंपत राय ने प्रधानमंत्री को हिसाब देने से मना कर दिया. चंपत राय की इतनी हिम्मत कैसे हो गई? चंपत राय ऐसे क्या राज जानते हैं कि प्रधानमंत्री भी उनके सामने मजबूर हैं? और दूसरी ओर एसआईटी छोटे-छोटे कर्मचारियों को बुला कर सबकी आँखों में धूल झोंक रही है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अयोध्या में श्री रामचंद्र जी के मंदिर से मीडिया और सोशल मीडिया में जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे दिल बहुत आहत है. इन लोगों ने भगवान जी का चढ़ावा, उनकी माला और उनकी पादुका तक चोरी कर ली. लोगों ने बहुत भावना के साथ भगवान को जो हीरे-जवाहरात चढ़ाए थे, वे भी चोरी कर लिए. बताया जा रहा है कि लगभग 200 करोड़ रुपए का कैश और किसी श्रद्धालु द्वारा दी गई 200 किलो चांदी भी चोरी कर ली गई है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर से जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे मेरा और मुझ जैसे करोड़ों लोगों का मन बहुत व्यथित है. इसीलिए मैं अभी अयोध्या के लिए निकल रहा हूं. मैं शुक्रवार को राम मंदिर जाकर भगवान के दर्शन करूंगा. दर्शन करने के बाद हम हनुमानगढ़ी भी जाएंगे और वहां कुछ संतों से भी मुलाकात करेंगे. 

एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर किसी के 100 रुपए भी चोरी हो जाएं, तो थाने में उसकी एफआईआर दर्ज होती है. मैं तो कानून समझता हूं. मैंने कानून पढ़ा है. बिना एफआईआर के एसआईटी नहीं बन सकती. सीआरपीसी में लिखा है कि एफआईआर के बाद ही एसआईटी बनेगी.

अरविंद केजरीवाल ने एसआईटी पर सवाल उठाते पूछा कहा कि यह एसआईटी किस कानून की किस धारा के तहत बनी है? इसके पास जांच करने की कोई पावर ही नहीं है. यह एसआईटी लोगों की आंखों में केवल धोखा है. यह पूरे मामले में लीपापोती करने के लिए है. इसका काम केवल बड़े-बड़े लोगों को बचाना है. मीडिया में है कि एसआईटी छोटे-छोटे कर्मचारियों को बुलाकर जांच कर रही है, जबकि इतने महीनों और सालों से बड़े स्तर पर चल रही यह चोरी बड़े लोगों की शह के बिना तो नहीं हो सकती.

यह भी पढ़ें: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले केजरीवाल, चंपत राय को क्यों बचाया जा रहा है?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *