न धुआं, न प्रदूषण… 120 की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल पूरा, जानें किराया-रूट और खासियत | india first hydrogen train completes final 120 kmph trial hydrogen train run from jind to sonipat know fare route and features

न धुआं, न प्रदूषण... 120 की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल पूरा, जानें किराया-रूट और खासियत | india first hydrogen train completes final 120 kmph trial hydrogen train run from jind to sonipat know fare route and features न धुआं, न प्रदूषण... 120 की रफ्तार से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, ट्रायल पूरा, जानें किराया-रूट और खासियत | india first hydrogen train completes final 120 kmph trial hydrogen train run from jind to sonipat know fare route and features

भारत रेल इतिहास में एक नई और हरित क्रांति की शुरुआत होने जा रही है. पटरियों पर अब शोर और धुएं की नहीं, बल्कि स्वच्छ भविष्य की रफ्तार दिखाई देगी. भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जो न धुआं छोड़ेगी, न प्रदूषण फैलाएगी, बल्कि अपनी ताकत के सबूत में सिर्फ पानी की बौछारें उड़ाएगी. हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन ने आज शुक्रवार यानी 26 जून, 2026 को अपना अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया. यह ट्रायल हरियाणा के जींद से सोनीपत सेक्शन पर किया गया, जहां ट्रेन ने 120 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार हासिल की.

हरियाणा में चलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन

हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि इससे देश में प्रदूषण कम करने और साफ ईंधन यानी हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेनों को बढ़ावा देने की दिशा में मदद मिलेगी. यह सिर्फ एक नई ट्रेन नहीं, बल्कि पर्यावरण के साथ चलने की भारत की नई सोच है. इसे हरियाणा में शुरू किया जाएगा. भारत की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के बीच चलेगी. यह ट्रेन नीले रंग की होगी, जिस पर सफेद धारियां बनी होंगी.

हाइड्रोजन ट्रेन के ट्रायल का एक वीडियो भी सामने आया है. ट्रायल के दौरान जारी किए गए वीडियो में ट्रेन को जींद स्टेशन से रवाना होते हुए देखा गया, इस दौरान रेलवे के अधिकारी ट्रेन की गति और प्रदर्शन पर नजर रख रहे थे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ट्रेन सभी तकनीकी मानकों को सही तरीके से पूरा कर रही है. इस सफल परीक्षण को यात्री सेवा शुरू होने से पहले का अहम चरण माना जा रहा है. अभी कुछ जरूरी प्रक्रियाएं और औपचारिकताएं बाकी हैं, जिन्हें पूरा करने के बाद इस ट्रेन को आम यात्रियों के लिए चलाया जाएगा.

हाइड्रोजन ट्रेन की खासियत

आम ट्रेनों में डीजल इस्तेमाल होता है, जो प्रदूषण फैलाता है, लेकिन यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर चलेगी. इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन के रिएक्शन से बिजली बनती है. इस प्रक्रिया में धुआं या जहरीली गैस नहीं निकलती, सिर्फ पानी की भाप निकलती है.

हाइड्रोजन ट्रेन का रूट और किराया

यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच चलेगी और रास्ते में गोहाना भी आएगा. टिकट की कीमत और समय-सारिणी को लेकर अभी सरकार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हाई-टेक ट्रेन का किराया कम से कम 5 रुपये और ज्यादा से ज्यादा सिर्फ 25 रुपये हो सकता है.

यह भी पढ़ें:- चारधाम यात्रा और होगी आसान, गंगोत्री और केदारनाथ धाम के बीच घटेगी 150 KM दूरी, सरकार ने तैयार किया नया रोडमैप






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *