Road Accident: 150 स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, घटना स्थल पर मची चीख पुकार

Road Accident: 150 स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, घटना स्थल पर मची चीख पुकार Road Accident: 150 स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, घटना स्थल पर मची चीख पुकार

Road Accident in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के ललितपुर (Lalitpur) में स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. हादसे के बाद बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई. राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, हालांकि करीब आधा दर्जन बच्चे हल्के रूप से घायल हो गए.

घटना कोतवाली महरौनी क्षेत्र के छायण गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, बस में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे. बस गांव-गांव से छात्रों को लेकर महरौनी स्थित गोल्डन सनराइज स्कूल जा रही थी. इस दौरान एक अन्य बस के बच्चों को भी उसी बस में बैठा लिया गया, जिससे बस में 100 से 150 तक बच्चे ठसाठस भर गए थे.

 चालक की लापरवाही से हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों और छात्रों के अनुसार, अधिक भार और लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई. टक्कर के बाद बस में अफरातफरी मच गई और कई बच्चे डर गए, जबकि कुछ को हल्की चोटें आईं. हादसे के तुरंत बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया.

 छात्रों ने बताई गंभीर लापरवाही

बस में सवार छात्र ओम दीक्षित और आदर्श प्रताप ने बताया कि अक्सर डीजल बचाने के लिए दो बसों के बच्चों को एक ही बस में बैठा दिया जाता है. इस तरह की व्यवस्था से हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहता है. इस बार भी उसी लापरवाही का नतीजा हादसे के रूप में सामने आया.

 ARTO ने लिया संज्ञान, FIR के निर्देश

स्थानीय लोगों और पुलिस की सूचना पर मौके पर पहुंचे एआरटीओ विपिन चौधरी ने बस का निरीक्षण किया. प्रारंभिक जांच में बस को अनफिट पाया गया. एआरटीओ ने बच्चों की जान से खिलवाड़ करने के आरोप में संबंधित स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं.

यह भी फढ़ें- मासूम सी दिखने वाली इस युवती ने फर्जी डिग्री व नौकरी के नाम पर की थी 2 करोड़ 34 लाख की ठगी, अब आई गिरफ्त में

इस घटना ने एक बार फिर स्कूल बसों की फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार निर्देशों के बावजूद कई स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं और क्षमता से अधिक छात्रों को बसों में भरकर जोखिम बढ़ा रहे हैं. यह हादसा भले ही बड़े नुकसान में तब्दील नहीं हुआ, लेकिन यह एक गंभीर चेतावनी जरूर है.

यह भी पढ़ें- Kanpur Gangrape: वाराणसी की युवती संग कानपूर की लॉज में सामूहिक दुष्कर्म, खुलासे के बाद इलाके में मचा हड़कंप




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *