दिल्ली के गोविंदपुरी में गैस के लिए ‘जंग’, गोदामों पर उमड़ी भीड़, 400 रुपये किलो ब्लैक में मिल रही


अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों का असर अब दिल्ली की सड़कों और रसोई तक पहुंच गया है. युद्ध के कारण उपजी गैस की किल्लत की खबरों के बीच दक्षिणी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में गैस गोदामों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है. स्थिति को बिगड़ते देख दिल्ली पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है, जिनकी निगरानी में गैस सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है.

घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौट रहे लोग

दिल्ली के गोविंदपुरी स्थित गैस एजेंसी के गोदाम पर सुबह से ही लोग अपने खाली सिलेंडर लेकर लंबी कतारों में खड़े नजर आए. लोगों का आरोप है कि बुकिंग होने के बावजूद उन्हें समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं. स्थानीय निवासी गीता ने कहा,’मैं कल भी आई थी, लेकिन खाली हाथ भेज दिया गया. आज फिर लाइन में लगी हूं, उम्मीद है कि आज शायद चूल्हा जल सके.’ एक अन्य स्थानीय चिन्मय बताते हैं, ‘मैंने 20 फरवरी को बुकिंग कराई थी, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला. अब नई तारीख दे दी गई है. घर में गैस खत्म है, समझ नहीं आता क्या करें.’ वहीं एक अन्य स्थानीय  शकुंतला देवी का कहना है,’अगले महीने की तारीख दी जा रही है. कोई बताए कि बिना गैस के एक महीने तक घर में खाना कैसे बनेगा?’ वही बंगाली सिंह बताते हैं कि उन्होंने तीन-चार दिन पहले ही गैस की बुकिंग की थी. उनको 29 मार्च को गैस मिलने की तारीख दी गई है.घर में गैस खत्म है. ऐसे में खाना कैसे पकाएं.बाहर से गैस डलवाना बहुत महंगा पड़ रहा है. 

ब्लैक मार्केटिंग की मार, 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे दाम

गैस की किल्लत का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वाले सक्रिय हो गए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस एजेंसियां सिलेंडर नहीं दे रही हैं, लेकिन बाहर दुकानों पर 300 से 400 रुपये प्रति किलो की दर से गैस रिफिल की जा रही है. मध्यम और गरीब परिवारों के लिए इतनी महंगी गैस खरीदना नामुमकिन होता जा रहा है.

क्या बोले गैस एजेंसी के कर्मचारी?

वहीं गैस एजेंसी पर वितरण करने वाले कर्मचारियों ने ऑफ कैमरा बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है. लोगों को बुकिंग के अनुसार ही जो डेट दी गई है. उसे डेट के अनुसार ही उन्हें गैस सिलेंडर दिया जा रहा है. यहां पर भीड़ वह लोग लगा रहे हैं जिनकी बुकिंग के समय और सिलेंडर मिलने के समय में काफी अंतर है. इसलिए लोग धैर्य रखें. जिनको जो समय दिया गया है उसी अनुसार सभी को गैस मिल रही है. कोई दिक्कत नहीं है.

बता दें कि लगातार दिल्ली में कई जगह पर गैस गोदाम पर गैस लेने वाले लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है. जबकि सरकार के द्वारा भी यह कहा जा रहा है कि लोग धैर्य रखें गैस की कोई कमी नहीं है और सभी को गैस मिलेगी. इसके बावजूद गैस एजेंसी और गैस गोदाम पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है.लोग गैस के ब्लैक मार्केटिंग करने वाले से भी परेशान है जो इस समय पर 400 रुपये किलो तक गैस बेच रहे हैं.

यह भी पढ़ें: LPG संकट के बीच PNG कंज्यूमर क्यों हैं रिलैक्स? वजह जान लीजिए




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *