दूरदर्शन का वो 32 साल पुराना शो, जिसे ‘धुरंधर’ के जमील जमाली ने बनाया 90s सुपरहिट, ‘भाबीजी घर पर हैं’ का है ओरिजनल वर्जन

Latest and Breaking News on NDTV दूरदर्शन का वो 32 साल पुराना शो, जिसे 'धुरंधर' के जमील जमाली ने बनाया 90s सुपरहिट, 'भाबीजी घर पर हैं' का है ओरिजनल वर्जन


नई दिल्ली:

आदित्य धर की धुरंधर के बाद धुरंधर 2 में जमील जमाली के किरदार में राकेश बेदी (Rakesh Bedi) की खूब तारीफ हो रही है. फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उन्हें असली धुरंधर कहते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन राकेश बेदी बॉलीवुड का वो नाम हैं, जो आज नहीं बल्कि 70 के दशक से फिल्मी दुनिया ही नहीं बल्कि टीवी का भी जाना माना हैं, जिन्होंने दूरदर्शन पर कई हिट शोज में से काम किया. इन्हीं में से 90 के दशक का एक शो था, जो पिछले कई सालों से टीवी के टॉप कॉमेडी शो भाबीजी घर पर है से इंस्पायर्ड है. हम बात कर रहे हैं 90 के दशक के पॉपुलर शो श्रीमान श्रीमती (Shrimaan Shrimati) का. 

90s में पॉपुलर था श्रीमान श्रीमती 

1994 में आया श्रीधर क्षीरसागर द्वारा निर्देशित राकेश बेदी ने इस शो में दिलरुबा जरनैल सिंह खुराना की भूमिका निभाई थी, जो अपनी पत्नी प्रेमा शालिनी (अर्चना पूरन सिंह) से थोड़ा डरकर रहता था और स्वभाव में काफी सिंपल था.  शो में केशव कुलकर्णी (जतिन कनकिया) के साथ उनकी जुगलबंदी काफी पसंद की गई. दरअसल, केशव उनकी पत्नी प्रेमा पर डोरे डालते थे, वहीं दिलरुबा को केशव की पत्नी कोकी (रीमा लागू) बहुत पसंद थीं, जिन्हें वह प्यार से ‘कोकी जी’ बुलाते थे. 

ये भी पढ़ें- आदित्य धर का डायरेक्शन, राइटिंग, प्रोडक्शन सब है हिट, धुरंधर की कामयाबी के बाद बढ़ी डिमांड, जानें कितनी है नेटवर्थ

श्रीमान श्रीमती की कहानी 

श्रीमान श्रीमती का ही वर्जन भाबीजी घर पर है, जिसमें दो पड़ोसी परिवारों के इर्द-गिर्द घूमता था. केशव कुलकर्णी एक मध्यमवर्गीय व्यक्ति है, जबकि उनके पड़ोसी दिलरुबा खुराना एक फिल्म स्टार (प्रेमा शालिनी) के पति थे. दोनों ही एक-दूसरे की पत्नियों से प्रभावित थे, जिससे ऐसी परिस्थितियां पैदा होती थीं जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती थीं.  राकेश बेदी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि शुरुआत में वह इस किरदार को करने में थोड़ा हिचक रहे थे, लेकिन जब उन्होंने इसे अपनी स्पेशल टैलेंट में निभाया, तो यह उनके करियर का सबसे यादगार रोल बन गया. 

जमील जमाली के किरदार में नजर आ रहे राकेश बेदी

राकेश बेदी इन दिनों धुरंधर 2 में जमील जमाली के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं धुरंधर में अक्षय खन्ना के बाद धुरंधर 2 में उनके रोल की काफी तारीफ हो रही है. 

ये भी पढ़ें- शिवा, सत्या और भूत जैसी हिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर ने 27 साल में बनाई 26 फ्लॉप, अब धुरंधर के डायरेक्टर को माना अपना नया ‘गुरु’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *