चार धाम यात्रा पर गैस संकट की आहट; कैसे होगी 20 लाख LPG सिलेंडरों की व्यवस्था? ऑपरेटर परेशान

चार धाम यात्रा पर गैस संकट की आहट; कैसे होगी 20 लाख LPG सिलेंडरों की व्यवस्था? ऑपरेटर परेशान चार धाम यात्रा पर गैस संकट की आहट; कैसे होगी 20 लाख LPG सिलेंडरों की व्यवस्था? ऑपरेटर परेशान

Char Dham Yatra 2026: मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध (Middle East War) की आग अब भारत तक असर दिखाने लगी है. इस अंतरराष्ट्रीय तनाव का सबसे बड़ा प्रभाव एलपीजी गैस (LPG Gas Crisis) आपूर्ति पर देखा जा रहा है. ऐसे समय में उत्तराखंड (Uttarakhand) की चार धाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर भी संकट के बादल मंडराते नजर आ रहे हैं, जहां गैस और तेल आपूर्ति को लेकर सरकार, व्यापारी और ट्रांसपोर्टर सभी चिंता में हैं.

मिडिल ईस्ट युद्ध का असर, एलपीजी सप्लाई पर दबाव

ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. इसका सीधा असर भारत में एलपीजी गैस की सप्लाई पर पड़ा है. सरकार ने घरेलू सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर व्यवस्था बनाई है और कमर्शियल सिलेंडरों के लिए भी इंतजाम किए गए हैं, लेकिन इसके बावजूद कमर्शियल गैस की सप्लाई पहले जैसी नहीं हो पा रही है. इस कारण होटल, रिसॉर्ट, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों को रोजमर्रा के संचालन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

  • 19 अप्रैल: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे
  • 22 अप्रैल: केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
  • 23 अप्रैल: बद्रीनाथ धाम और सिखों के पवित्र तीर्थ हेमकुंड साहिब के कपाट खुलेंगे

चार धाम यात्रा शुरू होने में अब केवल 20–22 दिन का समय बचा है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध कब समाप्त होगा, इसका कोई स्पष्ट संकेत नहीं है. यही वजह है कि संभावित गैस संकट चार धाम यात्रा पर भारी पड़ सकता है.

पेट्रोल-डीजल संकट की आशंका, ट्रांसपोर्टर परेशान

गैस संकट के साथ-साथ ट्रांसपोर्टर पेट्रोल और डीजल की संभावित कमी को लेकर भी परेशान हैं. फिलहाल देश में पेट्रोल-डीजल का कोई संकट नहीं है, लेकिन यदि मिडिल ईस्ट में युद्ध लंबा चला तो तेल आपूर्ति भी प्रभावित हो सकती है. ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि यदि पेट्रोल-डीजल की कमी हुई, तो चार धाम यात्रा के दौरान वाहनों का संचालन और जरूरी सामान की आवाजाही बेहद मुश्किल हो जाएगी.

चार धाम यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़

छह महीने तक चलने वाली चार धाम यात्रा उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानी जाती है. इस यात्रा से न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लाखों लोगों का रोजगार जुड़ा है. देश के कई राज्यों से बस, टेंपो ट्रैवलर, टैक्सी और अन्य वाहनों के ऑपरेटर चार धाम यात्रा के दौरान काम करते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय तनाव उनके लिए चिंता का बड़ा कारण बन चुका है.

सड़क मार्ग से सबसे ज्यादा यात्री, हजारों वाहन तैनात

चार धाम यात्रा में सबसे ज्यादा यात्री सड़क मार्ग से दर्शन के लिए जाते हैं. आंकड़े कुछ ऐसे हैं :

  • ऋषिकेश से करीब 1400 बसें
  • हरिद्वार से लगभग 800 बसें
  • करीब 1000 जीप/मैक्सी
  • लगभग 800 टेंपो ट्रैवलर
  • 1000 से 1500 टैक्सियां (छोटी गाड़ियां)

इन सभी वाहनों के माध्यम से श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन के लिए जाते हैं.

ट्रांसपोर्टरों की तैयारी पूरी, सरकार से ये है मांग

परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि चार धाम यात्रा को लेकर सभी ट्रेवल्स और ट्रांसपोर्टरों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं. उन्होंने कहा कि वाहनों की मेंटेनेंस, पेंट, इंश्योरेंस और फिटनेस सहित सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं. सुधीर राय के अनुसार, चार धाम यात्रा में करीब 4500 से 5000 वाहन चलते हैं. उन्होंने सरकार से मांग की है कि यात्रा के दौरान पेट्रोल-डीजल की किसी भी तरह की कमी न होने दी जाए. हालांकि उन्हें उम्मीद है कि चार धाम यात्रा के दौरान कोई बड़ा संकट नहीं आएगा.

एलपीजी सिलेंडर की सबसे बड़ी चुनौती, 20 लाख सिलेंडरों की जरूरत

चार धाम यात्रा में एलपीजी सिलेंडरों की मांग सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रही है. पिछले साल चार धाम यात्रा के दौरान करीब 16 लाख सिलेंडरों का उपयोग हुआ था, जिनमें घरेलू और कमर्शियल दोनों प्रकार के सिलेंडर शामिल थे. इस बार चार धाम यात्रा प्रशासन संगठन ने राज्य सरकार को एक रिपोर्ट भेजी है, जिसमें बताया गया है कि इस वर्ष करीब 20 लाख एलपीजी सिलेंडरों की जरूरत पड़ेगी. राज्य सरकार ने पर्यटन विभाग से गैस सिलेंडरों का पूरा डेटा मांगा था, जिसके अनुसार 2025 की यात्रा में करीब 16.4 लाख सिलेंडर उपयोग हुए थे.

रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

19 अप्रैल से शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा को लेकर इस बार रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है. ऐसे में होटल, ढाबे, धर्मशाला और अन्य व्यवस्थाओं के लिए घरेलू और कमर्शियल गैस की मांग काफी बढ़ने वाली है. सरकार के सामने अब सबसे बड़ी चुनौती समय रहते 20 लाख एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि श्रद्धालुओं और व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें : चार धाम यात्रा से पहले बर्फबारी से मुसीबत! बद्रीनाथ-केदारनाथ में काम रुका, होटल-रिजॉर्ट वाले भी परेशान

यह भी पढ़ें : छिंदवाड़ा हादसा; दिल्ली के बाद दौरा रद्द, CM मोहन यादव की मृतकों के परिजनों से मुलाकात, अब 8 लाख की सहायता

यह भी पढ़ें : लाखों का पैकेज छोड़ खेती चुनी, आगर मालवा का ये किसान लाल‑पीले तरबूज की स्मार्ट खेती से कर रहा बंपर कमाई

यह भी पढ़ें : “आंखें बंद करिए, आपको कुछ देना है”; 5 साल की यशस्विनी ने CM योगी को गिफ्ट किया ‘बुलडोजर’, देखिए Video





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *