पीएम मोदी की ट्रंप से ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर फोन पर हुई चर्चा में मस्क भी शामिल थे, NYT रिपोर्ट में दावा

पीएम मोदी की ट्रंप से ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर फोन पर हुई चर्चा में मस्क भी शामिल थे, NYT रिपोर्ट में दावा पीएम मोदी की ट्रंप से ईरान-इजरायल युद्ध को लेकर फोन पर हुई चर्चा में मस्क भी शामिल थे, NYT रिपोर्ट में दावा

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस हफ्ते जो फोन कॉल पर बात हुई थी, क्या उस समय अरबपति एलन मस्क भी लाइन पर थे? ये दावा ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने अपनी रिपोर्ट में किया है. NYT ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी और ट्रंप के बीच हुई फोन कॉल में एलन मस्क भी जुड़े थे. 

ट्रंप ने इसी हफ्ते मंगलवार को पीएम मोदी को फोन लगाया था. दोनों नेताओं के बीच ईरान युद्ध को लेकर चर्चा हुई थी. साथ ही होर्मुज स्ट्रेट खुलवाने पर भी बात हुई थी. 28 फरवरी से ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पीएम मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली बातचीत थी.

यह भी पढ़ेंः अब आंख के बदले आंख नहीं… इजरायल ने परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो ईरानी कमांडर की धमकी

मोदी-ट्रंप के कॉल में मस्क भी

अब न्यूयॉर्क टाइम्स ने कुछ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मंगलवार को एलन मस्क राष्ट्रपति ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक फोन कॉल में जुड़े थे. युद्ध जैसे संकट के समय दो राष्ट्राध्यक्षों के बीच होने वाली बातचीत में किसी आम नागरिक का इस तरह शामिल होना एक असामान्य बात है.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मस्क के इस कॉल में शामिल होने की पुष्टि दो अमेरिकी अधिकारियों ने की है. इससे यह संकेत मिलता है कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति के राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संबंध फिर से बेहतर हो गए हैं. पिछले साल ट्रंप और मस्क के बीच अनबन हो गई थी. 

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि मस्क इस कॉल में क्यों जुड़े थे या उन्होंने बातचीत के दौरान कुछ कहा भी था या नहीं.

यह भी पढ़ेंः वियतनाम युद्ध जैसा होगा ईरान में अमेरिका का अंजाम… रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष मेद्वेदेव ने दी चेतावनी

24 मार्च को हुई थी दोनों में बातचीत

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमला कर दिया था. इसके बाद से ही पश्चिम एशिया में तनाव है. इस जंग के बाद पहली बार 24 मार्च को पीएम मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर बात हुई थी. जंग के बीच दोनों की यह पहली बातचीत थी. 

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर बताया था कि राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थित पर बात हई. भारत तनाव कम करने और शांति बहाली का समर्थन करता है. उन्होंने बताया था कि दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी बात हुई. 
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *