Iran War LIVE Updates: ईरान के बुशहर न्‍यूक्लियर प्‍लांट पर 10 दिनों में तीसरा हमला, IAEA ने कहा- नुकसान नहीं

Iran War LIVE Updates: ईरान के बुशहर न्‍यूक्लियर प्‍लांट पर 10 दिनों में तीसरा हमला, IAEA ने कहा- नुकसान नहीं Iran War LIVE Updates: ईरान के बुशहर न्‍यूक्लियर प्‍लांट पर 10 दिनों में तीसरा हमला, IAEA ने कहा- नुकसान नहीं

इजरायल ने तेहरान पर हमला किया, 10 जोरदार धमाकों की सुनी गई आवाज 

इजरायल की सेना ने शनिवार तड़के ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए. राजधानी तेहरान में करीब 10 जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई और धुएं का काला गुबार उठते देखा गया.  

हमें उनके साथ खड़े रहने की जरूरत नहीं: नाटो पर बरसे ट्रंप 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा में मदद के लिए सैन्य सहायता भेजने से इनकार करने पर नाटो सहयोगियों के प्रति अपनी निराशा दोहराई है. उन्होंने कहा कि वे बस मौजूद नहीं थे. हम नाटो की सुरक्षा पर हर साल सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करते हैं और हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे हैं, लेकिन अब उनके कार्यों के आधार पर मुझे लगता है कि हमें उनके साथ खड़े रहने की जरूरत नहीं है. साथ ही उन्‍होंने कहा कि अगर वे हमारे साथ नहीं हैं तो हम उनके साथ क्यों खड़े हों? वे हमारे साथ नहीं थे. 

सऊदी अरब ने मिसाइल को रोका

सऊदी अरब ने कहा कि उसने राजधानी रियाद के इलाके को निशाना बनाकर दागी गई एक मिसाइल को रोक कर नष्ट कर दिया. 

लेबनान में इजरायल की सेना के साथ हिजबुल्‍लाह की झड़पें

इजरायल की सेना ने शुक्रवार को बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर हमला किया और कहा कि वह ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हिजबुल्लाह को निशाना बना रही थी. दक्षिण लेबनान में हिजबुल्लाह ने कहा कि उसके लड़ाकों की इजरायली दुश्मन सेना के साथ हल्की और मध्यम हथियारों से झड़प हुई है. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *