रैंप वॉक के बीच मुंह से बाहर निकल आए नकली दांत, मिस ग्रैंड थाईलैंड कंटेस्टेंट ने फिर जो किया, हैरान रह गए लोग

रैंप वॉक के बीच मुंह से बाहर निकल आए नकली दांत, मिस ग्रैंड थाईलैंड कंटेस्टेंट ने फिर जो किया, हैरान रह गए लोग रैंप वॉक के बीच मुंह से बाहर निकल आए नकली दांत, मिस ग्रैंड थाईलैंड कंटेस्टेंट ने फिर जो किया, हैरान रह गए लोग

ब्यूटी पेजेंट्स में परफेक्शन की उम्मीद की जाती है, लेकिन कभी-कभी छोटे-छोटे हादसे भी हो जाते हैं. ऐसा ही एक पल मिस ग्रैंड थाईलैंड कंटेस्टेंट के दौरान देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस पेजेंट में हिस्सा ले रहीं कंटेस्टेंट कमोलवान चानागो के साथ स्टेज पर एक अजीब घटना हुई, लेकिन जिस तरह उन्होंने उसे संभाला, उसने लोगों का दिल जीत लिया.

स्टेज पर हुआ अनपेक्षित हादसा

25 मार्च को रैंप वॉक के पहले राउंड के दौरान कमोलवान चानागो अपना इंट्रोडक्शन दे रही थीं. इसी दौरान अचानक उनके नकली दांत (डेंचर) फिसल गए. ऐसी स्थिति में कोई भी घबरा सकता था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. कमोलवान चानागो ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए ऑडियंस से थोड़ा मुड़कर अपने डेंचर ठीक किए और फिर बिना रुके अपना वॉक और इंट्रोडक्शन पूरा किया. उनका यह आत्मविश्वास और शांत स्वभाव लोगों को काफी पसंद आया.

देखें Video:

दर्शकों ने किया जोरदार सपोर्ट

जैसे ही उन्होंने अपना प्रदर्शन जारी रखा, दर्शकों ने तालियों और चीयर के साथ उनका हौसला बढ़ाया. चमकदार गाउन में वह पहले की तरह ही आत्मविश्वास से भरी नजर आईं. इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जहां कुछ लोगों ने उनकी आलोचना की, वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने उनकी तारीफ की. लोगों का कहना है कि असली खूबसूरती परफेक्शन में नहीं, बल्कि मुश्किल समय में खुद को संभालने में होती है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: भारत में दवाइयों के दाम देख विदेशी महिला रह गई हैरान, कह दी ऐसी बात, सब देख रहे Video

जहां सूरज कभी नहीं ढलता! एक साल सिर्फ 11 घंटे के बराबर, अंतरिक्ष में मिला ‘नरक जैसा’ ग्रह, वैज्ञानिक भी हैरान

मुंबई पुलिस की वर्दी में छोटे भाई ने किया सैल्यूट, खुशी के मारे फूट-फूटकर रोया बड़ा भाई, Video आपको रुला देगा







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *