51 साल पहले आई इस फिल्म को लेकर दिखा था धुरंधर 2 जैसा पागलपन, टिकट के लिए लगती थी लंबी लाइन, लगातार 5 साल तक थियेटर में चली थी मूवी

Latest and Breaking News on NDTV 51 साल पहले आई इस फिल्म को लेकर दिखा था धुरंधर 2 जैसा पागलपन, टिकट के लिए लगती थी लंबी लाइन, लगातार 5 साल तक थियेटर में चली थी मूवी


नई दिल्ली:

आदित्य धर की फिल्म धुरंधर 2 की चर्चा आज हर जुबान पर है और फिल्म को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लोगों में जो क्रेज बना हुआ उसका असर बॉक्स ऑफिस और फिल्म के कलेक्शन पर भी साफ दिख रहा है. महज छह दिनों में फिल्म 500 करोड़ से अधिक का बिजनेस कर चुकी हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज धुरंधर 2 को लेकर जो क्रेज दर्शकों में है कुछ ऐसा ही क्रेज 51 साल पहले आई एक फिल्म को लेकर भी देखा गया था. फिल्म को बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी हिट के तौर पर देखा जाता है और ये एक आइकॉनिक फिल्म थी. फिल्म देखने के लिए घंटों तक टिकट खिड़की के आगे लाइन लगा करती थी.

हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसमें हीमैन धर्मेंद्र और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे. उनके साथ उनकी अब की पत्नियां हेमा मालिनी और जया बच्चन भी थी. जी, हां आप सही समझ रहे हैं हम क्लासिक कल्ट फिल्म शोले की ही बात कर रहे हैं. मुंबई के मिनर्वा थिएटर में फिल्म शोले 5 साल तक लगातार चली थी. देश भर के थियेटर्स में इस फिल्म को देखने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगा करती थी. लोगों घंटों टिकट में खड़े होकर टिकट खरीदा करते थे. 

कमाई में धुरंधर थी शोले 

भारत में शोले का नेट कलेक्शन लगभग ₹15.50 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹35 करोड़ से अधिक था. अब की महंगाई और मुद्रास्फीति को देखते हुए अगर इसका हिसाब किया जाए तो ये रकम कहीं ₹3,000 करोड़ के आस-पास होगी. यानी धुरंधर की डबल. 2025 में रिलीज हुई धुरंधर में 1400 करोड़ का बिजनेस किया था.

कहानी और किरदार

इस फिल्म की कहानी जय (अमिताभ) और वीरू (धर्मेंद्र) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रामपुर में आकर डाकू गब्बर सिंह का सामना करते हैं और इस गांव को उसके खौफ से आजादी दिलवाते हैं. फिल्म में संजीव कपूर, अमजद खान, सचिन, एके हंगल जैसे कई दमदार अभिनेता भी थे. फिल्म का हर किरदार यादगार है जो सालों बाद भी लोगों को जेहन में जिंदा है.

ये भी पढ़ें 

आर माधवन या परेश रावल, कौन है अजित डोभाल के रोल में आपको पसंद, ‘उरी’ की ‘धुरंधर’ से तुलना पर परेश रावल ने दिया रिएक्शन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *