ममता बनर्जी की महिलाओं से अपील, वोटिंग से एक दिन पहले बना लें खाना; बीजेपी का पलटवार

ममता बनर्जी की महिलाओं से अपील, वोटिंग से एक दिन पहले बना लें खाना; बीजेपी का पलटवार ममता बनर्जी की महिलाओं से अपील, वोटिंग से एक दिन पहले बना लें खाना; बीजेपी का पलटवार

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महिलाओं से खास अपील की है कि मतदान से लेकर काउंटिंग तक ईवीएम मशीनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिलाओं को खुद ही उठानी होगी. मुख्यमंत्री ने महिलाओं से यह भी कहा कि वे एक दिन पहले ही खाना बनाकर रखें ताकि पूरे दिन ईवीएम की निगरानी कर सकें. वहीं, मुख्यमंत्री के इस बयान पर बीजेपी विधायक अग्निमित्रा पाल ने पलटवार करते हुए कहा कि ममता बनर्जी 15 वर्षों में राज्य की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर पाईं और अब उनसे ईवीएम की सुरक्षा की बात कर रही हैं.

‘लक्ष्मीर भंडार’ बंद होने का दावा

सीएम ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि यदि भारतीय जनता पार्टी (BJP) सत्ता में आती है तो वह महिलाओं के लिए शुरू की गई ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना बंद कर देगी. बनर्जी ने 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें पैर में लगी चोट के संबंध में गृह मंत्री अमित शाह की कथित टिप्पणी पर भी कड़ा एतराज जताया. एक दिन पहले तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ राजनीतिक ‘‘आरोपपत्र” जारी करते हुए शाह ने सत्तारूढ़ पार्टी की अध्यक्ष पर ‘‘हमेशा पीड़ित कार्ड की राजनीति करने” का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें : बंंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस ने 284 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी को उतारा

चोट को लेकर दिया ये बयान

शाह ने कहा था, ‘‘कभी वह अपनी चोट के बारे में बात करती हैं; कभी वह निर्वाचन आयोग को गाली देती हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल के लोग अब उनकी ‘पीड़ित कार्ड’ वाली राजनीति को अच्छी तरह समझ चुके हैं.” पुरुलिया जिले के मानबाजार में अपनी पार्टी की उम्मीदवार संध्या रानी टुडू के लिए प्रचार करते हुए रविवार को बनर्जी ने कहा, ‘‘वे कह रहे हैं कि मैं चुनाव के दौरान पट्टी बांधकर घूमती हूं. मैं कई बार मौत के मुंह से वापस लौटी हूं. जाकर डॉक्टर की रिपोर्ट देख लीजिए.”

ये भी पढ़ें : ममता बनर्जी इमोशनल कनेक्ट तो अभिषेक का आंकड़ों पर फोकस; बंगाल में ‘ट्विन-ट्रैक कैंपेन’ से TMC को होगा फायदा?

शाह के आरोपपत्र पर तीखा हमला

उन्होंने बीजेपी पर अपना हमला तेज करते हुए कहा, ‘‘क्या आपने 2021 के चुनावों के दौरान जानबूझकर मेरे पैर में चोट पहुंचाई थी? मैंने व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार किया था.  शाह द्वारा उनकी सरकार के खिलाफ ‘आरोपपत्र’ के बारे में बनर्जी ने कहा, ‘‘कल दिल्ली से एक बड़े नेता आए और उन्होंने तृणमूल के खिलाफ आरोपपत्र जारी किया.” बनर्जी ने शाह के खिलाफ लगे कई पुराने आरोपों को गिनाते हुए कहा, ‘‘आप कौन होते हैं आरोप पत्र जारी करने वाले? आपके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होना चाहिए.”

(भाषा इनपुट्स के साथ)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *