झारखंड में बोकारो के रेलवे गुड शेड में जाकर रील बनाना एक पब्लिक स्कूल के बच्चों पर ऐसा भारी पड़ा की एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक बुरी तरह झुलस गया और पांच छात्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने के आरोप में आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, बाद में उन सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे इस बार मैट्रिक की परीक्षा में एपीयर हुए थे. इसके बाद सभी रिजल्ट का इंतजार करते हुए इस अवधि को अपने ढंग से इंजॉय कर रहे थे, लेकिन यह आनंद लेना इन बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो गया.
रील के चक्कर में करंट में चपेट में आया बच्चा
मामला बोकारो के रेलवे गुड्स साइड का है, जहां इलेक्ट्रिक सेट के पास बीटीपीएम गाड़ी की सीधी से उपर चढ़कर रील बनाने की कोशिश में अभिमन्यु चौधरी 25 000 केवीए की करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया. उसे मुसीबत में देखकर बचाने गया कौशिक शर्मा को अपनी जान गंवानी पड़ी. घटना की सूचना मिलने के बाद आनंद-फानन में आरपीएफ की टीम पहुंची.
घायल बच्चों को तत्काल रेस्क्यू किया गया और आरपीएफ की लेडिस पदाधिकारी अरुण उरांव ने अपनी गाड़ी पर लादकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की जान बचाने में यह प्रयास कामयाब रहा. जानकारी के अनुसार, बोकारो पेन्टाकोस्टल स्कूल के सात बच्चे रेलवे यार्ड के इलेक्ट्रिक सेड में रील बनाने और सेल्फी लेने के चक्कर में पहुंचे. यहां बीपीएन गाड़ी के ऊपर चढ़कर 25 हजार बोल्ट का बिजली के करंट में आकर एक बच्चा अभिमानी चटर्जी बुरी तरह से झुलस गया. वह सेक्टर 12 का रहने वाला है.
बिजली की चपेट में आए एक बच्चे की मौत
उसे झुलते देखकर इसका एक अन्य मित्र कौशिक शर्मा उसे बचाने गया और बिजली के चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत मौके पर ही हो गई. मृतक कौशिक बारी कोऑपरेटिव का रहने वाला है. सूचना के बाद आरपीएफ की टीम पहुंची सब इंस्पेक्टर अरुणा उरांव ने घायल बच्चे का रेस्क्यू किया, उसे अस्पताल पहुंचाया और फिर उसकी जान बचाई जा सकी. सेल्फी और रील बनाने का यह चक्कर खुशी को मातम में बदल गया और बच्चों पर भारी पड़ा.
यह इलाका प्रतिबंधित क्षेत्र है और यहां घुसकर रील बनाने का प्रयास करना कानूनंन दंडनीय था. आरपीएफ ने इस टीम के साथ आए हुए पांच बच्चों को अपने हिरासत में लिया और फिर जमानत दे दी. फिलहाल आरपीएफ की सब इंस्पेक्टर अरुण उरांव की तत्परता और तत्काल एक्शन से 25000 वोल्ट के हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आए सेक्टर 12 के रहने वाले अभिमन्यु चटर्जी की जान बच गई. उसका इलाज बोकारो जेनलर अस्पताल के वर्ण यूनिट में चल रहा है. (रिपु सूदन के इनपुट के साथ)
यह भी पढे़ं-
हजारीबाग में रामनवमी जुलूस में हंगामा, चाकू लगने से 2 की मौत, 400 से ज्यादा घायल


