आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की पिछली सरकारों ने ही प्रदेश के घर-घर में नशा पहुंचाया था. आज भगवंत मान की सरकार भाजपा-अकाली दल सरकार में नशा के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रही है और उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिल रही है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जनता के साथ मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है. पिछली बीजेपी और अकाली दल की सरकार के काले दौर को पंजाब न भूला है, न भूलेगा, न माफ करेगा.
अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछली सरकारों को पंजाब के घर-घर में नशा पहुंचाने के लिए लोगों से माफी मांगनी चाहिए. उस काले दौर को लोग भूले नहीं हैं, जब अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर मंत्रियों के घरों में पनाह लेते थे, पेडलर्स को पुलिस गाड़ियों और हथियारबंद सुरक्षा के साथ पूरे राज्य में घुमा कर नशा घर-घर पहुंचाया जाता था.
ये भी पढ़ें: गुजरात की जनता अपने बारे में सोचे और पंजाब की तरह AAP को मौका दे- अरविंद केजरीवाल
उस दौर के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रहे हैं: केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब हम उस दौर के दोषी मंत्रियों को जेल भेज रहे हैं, उन्हें उनके गुनाहों की सजा मिल रही है. आज पंजाब में आपकी सरकार का इंतजार जनता को नहीं है, बल्कि उन बड़े-बड़े नशा कारोबारियों को है, जिन्हें हमारी सरकार की सख्ती के बाद राज्य छोड़कर भागना पड़ा.
निर्णायक लड़ाई लड़ रही है भगवंत मान सरकार: केजरीवाल
साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब में भगवंत मान की सरकार जनता के साथ मिलकर नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रही है. अकाली- बीजेपी के काले दौर को पंजाब न भूला है, न भूलेगा, न माफ करेगा.


