प.बंगाल के लिए बीजेपी की चौथी सूची जारी, 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित

प.बंगाल के लिए बीजेपी की चौथी सूची जारी, 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित प.बंगाल के लिए बीजेपी की चौथी सूची जारी, 13 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को भाजपा ने उम्‍मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. पार्टी की इस सूची में 13 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है. अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित बागदा सीट से पार्टी ने सोमा ठाकुर को उम्‍मीदवार बनाया है तो नाटाबाड़ी से गिर‍िजा शंकर रॉय को उम्‍मीदवार बनाया गया है. इसके साथ ही पार्टी ने दूसरी सूची में घोषित एक उम्‍मीदवार को भी बदला है. पार्टी ने मयनागुडी के पूर्व में घोषित उम्‍मीदवार को बदला है. 

इसके साथ ही पार्टी ने अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सिलाई से आशुतोष वर्मा, मगराहट पूर्व (अजा), फालटा से देबागंशु पांडा, चौरंगी से संतोष पाठक और हावड़ा दक्षिण से श्‍यामल हाती को उम्‍मीदवार बनाया है. 

पहली सूची में 144, दूसरी में 111 नाम 

बंगाल चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी पहली सूची में 144 नामों का ऐलान किया था. वहीं दूसरी सूची में 111 उम्‍मीदवारों की घोषणा की गई थी.  वहीं तीसरी सूची में 19 उम्‍मीदवारों के नाम थे. चौथी सूची के उम्‍मीदवारों को भी मिला दें तो पार्टी अब तक कुल 287 उम्‍मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. 

बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होना है मतदान

राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी. पहले चरण में नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अप्रैल है. 
 






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *