AI और इनफार्मेशन सिस्टम रिसर्च के ‘ऑस्कर’ ACM SIGIR 2026 में सलेक्ट हुआ NDTV का पेपर, भारत की इकलौती कंपनी

AI और इनफार्मेशन सिस्टम रिसर्च के 'ऑस्कर' ACM SIGIR 2026 में सलेक्ट हुआ NDTV का पेपर, भारत की इकलौती कंपनी AI और इनफार्मेशन सिस्टम रिसर्च के 'ऑस्कर' ACM SIGIR 2026 में सलेक्ट हुआ NDTV का पेपर, भारत की इकलौती कंपनी

नई दिल्ली:

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और टेक रिसर्च की दुनिया में NDTV ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. AI-संचालित रिसर्च के ‘ऑस्कर’ कहे जाने वाले ACM SIGIR 2026 कॉन्फ्रेंस में एनडीटीवी का एक पेपर सलेक्ट हुआ है. दुनिया की कई कंपनियों की ओर से दिए गए सैकड़ों पेपर में से मात्र 30 पेपर इस कॉन्फ्रेंस के लिए सलेक्ट किए गए, जिसमें से एक एनडीटीवी का पेपर भी है. NDTV के पेपर की हेडिंग है- All the News That Fits in Bits: Learned Rotation-Aware Binary Projections for Efficient News Retrieval at NDTV.  इस पेपर को NDTV AI lab ने तैयार किया है.  पेपर को तैयार करने में NDTV AI लैब के सीनियर लर्निंग इंजीनियर रित्विक घोष ने तैयार किया है. 

SIGIR वह इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म है, जहां सबसे नए और बेहतरीन आइडिया सबसे पहले पेश किए जाते हैं. इस कॉन्फ्रेंस के लिए स्वीकार किए गए पेपर को दुनिया भर के एक्सपर्ट और समीक्षकों की टीम द्वारा मान्यता दी जाती है. 

इसके बाद ही वे उत्पाद, पेटेंट या उद्योग के मानक बन पाते हैं. इसे इन्फॉर्मेशन रिट्रीवल और AI-संचालित रिसर्च का “ऑस्कर” माना जाता है, जिसमें दुनिया के बेहतरीन विश्वविद्यालयों और टेक्नोलॉजी कंपनियों के टॉप एक्सपर्ट शामिल होते हैं.

दुनिया की सैकड़ों एंट्रियों में से मात्र 30 पेपर हुए शामिल

SIGIR 2026 के लिए, दुनिया की टॉप कंपनियों से प्राप्त सैकड़ों एंट्रियों में से मात्र 30 पेपर ही स्वीकार किए गए. पेपर जमा करने वाली अधिकांश कंपनियों के पास ऐसे जाने-माने नाम हैं, जिनके पास समर्पित AI रिसर्च विभाग, सैकड़ों रिसर्च साइटिंस्ट और अरबों डॉलर के टेक्नोलॉजी बजट हैं. जैसे Google, Meta, Microsoft, OpenAI और शीर्ष AI स्टार्टअप्स. SIGIR 2026 में NDTV ‘इंडस्ट्री ट्रैक’ के तहत पेपर स्वीकार करवाने वाली किसी भी श्रेणी की पहली भारतीय कंपनी बन गई है.

SIGIR में पिछले 2 साल में चुने गए पेपरों की लिस्ट

  • SIGIR 2025 (पाडुआ, इटली): JD.com (5 पेपर), Alibaba (3 पेपर), LinkedIn (2 पेपर), ByteDance/TikTok (2 पेपर), Amazon, Snapchat, Pinterest, Walmart, Baidu, IKEA, और US, चीन, दक्षिण कोरिया तथा यूरोप की अन्य कंपनियां.
  • SIGIR 2024 (वॉशिंगटन D.C., USA): Amazon (3 पेपर), Alibaba (3 पेपर), Apple, Comcast, ByteDance, Baidu, Snapchat, Spotify, eBay, और US, चीन तथा यूरोप की अन्य कंपनियां.

AI-संचालित रिसर्च का “ऑस्कर” माने जाने वाले SIGIR कॉन्फ्रेंस में इस साल एनडीटीवी एक मात्र भारतीय कंपनी है, जिसका पेपर सलेक्ट हुआ है. इससे पहले IITs, Google और Microsoft India जैसी बहुत कम भारतीय कंपनियों का चयन हुआ था. 

SIGIR की जांच प्रक्रिया सबसे कठोर 

SIGIR में होने वाली एकेडमिक ‘पीयर रिव्यू’ दुनिया की सबसे कठोर और गहन जांच प्रक्रियाओं में से एक मानी जाती है. हर पेपर का मूल्यांकन दुनिया के प्रमुख विश्वविद्यालयों और शीर्ष टेक्नोलॉजी लैब्स के कई स्वतंत्र AI शोधकर्ताओं द्वारा किया जाता है. इसका आकलन विशेष रूप से इसकी नवीनता, तकनीकी गहराई और वास्तविक दुनिया पर पड़ने वाले प्रभाव के आधार पर किया जाता है.

यह उपलब्धि वैश्विक शोध समुदाय, संभावित तकनीकी साझेदारियों और ऐसे शीर्ष-स्तरीय इंजीनियरिंग प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए भी नए द्वार खोलती है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त समस्याओं पर काम करना चाहते हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *