हजारों छात्रों के सपने साकार हुए… अदाणी पब्लिक स्कूल, मुंद्रा के 25 साल पूरे होने पर डॉ. प्रीति अदाणी का प्रेरणादायक संबोधन
मुंद्रा: अदाणी पब्लिक स्कूल (APS), मुंद्रा ने अपने 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सिल्वर जुबली समारोह का आयोजन किया. इस अवसर पर स्कूल परिवार, पूर्व प्रिंसिपल, टीचर्स, छात्र-छात्राएं, अभिभावक, अतिथि और एलुमनाई बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. कार्यक्रम में विद्यालय की 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा, उपलब्धियों और योगदान को याद किया गया….


