Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, टॉप में हैं ये 3 जिले

Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, टॉप में हैं ये 3 जिले Bihar Board 10th Result Out: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, टॉप में हैं ये 3 जिले


शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष है तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई

Bihar Board 10th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने आज 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रिजल्ट जारी किया है. अधिकारियों ने बताया कि इस बार के परिणाम में लड़कियों ने बाजी मारी है. इस साल, 81.79 प्रतिशत छात्रों ने बिहार बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा सफलतापूर्वक पास की है.  बोर्ड के अनुसार, 17 से 25 फरवरी तक हुई 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 12.25 लाख छात्र पास हुए हैं. लगभग 15 लाख उम्मीदवार ने ये परीक्षा दी थी. जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की परवीन संयुक्त रूप से टॉपर बनीं हैं. दोनों छात्रों ने 492 अंक हासिल कर राज्य में शीर्ष स्थान हासिल किया है. यानी इस बार जुमाई और वैशाली से टॉपर मिले हैं. वहीं इस साल पूर्णिया, अररिया, किशनगंज टॉप तीन जिले रहे हैं.

नतीजे जारी करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है जिसने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के परिणाम मार्च महीने में ही घोषित कर दिए हैं. तकनीक के इस्तेमाल से मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड 12 दिनों के भीतर ही पूरी कर ली गई.

शिक्षा मंत्री ने कहा कि परीक्षा और मूल्यांकन की पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष है तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई. वहीं जो विद्यार्थी पास नहीं हो सके हैं या अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

कैसे चेक करें रिजल्ट

  1. Bihar Board 10th Result चेक करने के लिए  ऑफिशियल वेबसाइट – results.biharboardonline.com पर जाएं.
  2. होमपेज पर “BSEB Matric Result 2026” के लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रोल कोड और रोल नंबर डालें, फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें.
  4. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  5. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *