दो बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल, जो द कश्मीर फाइल्स, कार्तिकेय 2 और द बंगाल फाइल्स जैसी दमदार फिल्मों के पीछे का दिमाग हैं, उन्होंने फिल्ममेकर आदित्य धर की धुरंधर 2 के लिए जमकर तारीफ की है, और इसे इंडियन सिनेमा के लिए एक बड़ा मोमेंट बताया है. सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन शेयर करते हुए अग्रवाल ने लिखा, ‘ये सिर्फ एक लहर नहीं है,. ये तो बॉक्स ऑफिस पर सूनामी है. धुरंधर 2 की ओपनिंग किसी जश्न से कम नहीं लग रही. शब्द कम पड़ रहे हैं.’
उन्होंने ये भी बताया कि आज के शोर-शराबे वाले दौर में आदित्य धर को क्या अलग बनाता है. ‘उनकी खामोश कॉन्फिडेंस सबसे अलग है. जब हर तरफ शोर है, वो अपने काम को बोलने देते हैं, और वो गरज रहा है. वो ‘प्रोड्यूसर के डायरेक्टर’ हैं, जो विजन और रिस्क दोनों समझते हैं. बहुत कम डायरेक्टर्स होते हैं जो प्रोड्यूसर की परेशानियां समझकर भी अपना बेस्ट देते हैं.’
फिल्म के स्केल पर उन्होंने कहा, ‘इतनी बड़ी फिल्म बनाने के बाद ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहना बहुत छोटा लग रहा है. आदित्य को सिर्फ आदित्य ही पीछे छोड़ सकते हैं.’


