Election 2026 LIVE Voting : असम, केरलम और पुडुचेरी के वोटर्स में उत्साह, पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें | Assembly Election 2026 Kerala, Assam, Puducherry Voting LIVE

Election 2026 LIVE Voting : असम, केरलम और पुडुचेरी के वोटर्स में उत्साह, पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें | Assembly Election 2026 Kerala, Assam, Puducherry Voting LIVE Election 2026 LIVE Voting : असम, केरलम और पुडुचेरी के वोटर्स में उत्साह, पोलिंग बूथ पर लंबी कतारें | Assembly Election 2026 Kerala, Assam, Puducherry Voting LIVE

Assembly Election 2026 LIVE Updates: देश के तीन राज्यों असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है. इन तीनों क्षेत्रों की कुल 296 सीटों पर एक ही चरण में मतदान हो रहा है. इसके साथ ही उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी. असम की 126, केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर वोटिंग है.असम की 126 सीटों के लिए 722 उम्मीदवार मैदान में हैं और यहां बहुमत का आंकड़ा 64 है. 4 मई को मतगणना होगी और उसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे. अब सभी की नजरें मतदान प्रतिशत और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं.

इन सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग

कर्नाटक की दो, नगालैंड और त्रिपुरा की एक-एक विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहा है. नगालैंड की 28-कोरिडांग (एसटी) विधानसभा और त्रिपुरा के धर्मनगर विधानसभा सीट पर वोटिंग चल रही है. वहीं कर्नाटक की बागलकोट और दावणगेरे दक्षिण सीट पर भी वोटिंग हो रही है.  

 असम में कुल 2.5 करोड़ मतदाता 
1.25 करोड़ पुरुष वोटर
 1.25 करोड़ महिला वोटर
 343 थर्ड जेंडर मतदाता 
18-19 वर्ष आयु वर्ग के करीब 5.75 लाख फर्स्ट टाइम वोटर

केरल में 140 सीटों के लिए 833 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. यहां मुख्य राजनीतिक दलों के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. सरकार बनाने के लिए 71 सीटों का बहुमत जरूरी है.

केरल में कुल 2.71 करोड़ मतदाता 
1.32 करोड़ पुरुष वोटर
 1.39 करोड़ महिला वोटर
273 थर्ड जेंडर वोटर्स 

 पुडुचेरी में कुल 9.44 लाख मतदाता 
 लगभग 4.43 लाख पुरुष वोटर
 5 लाख महिला वोटर
139 थर्ड जेंडर मतदाता 

LIVE Updates of Assembly Election 2026 Voting in Assam, Keralam, Puducherry 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *