Falta election result LIVE: फाल्टा विधानसभा के पुन:मतदान में बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा ने बड़ी जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 1,09,021 वोटों के भारी अंतर से हराते हुए चुनाव पर मजबूत पकड़ बनाई और सीट अपने नाम कर ली. पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और फाल्टा पुनर्मतदान में भाजपा की जीत पर जनता को बधाई दी.
सीएम सुवेंदु अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि बदनाम ‘डायमंड हार्बर’ मॉडल अब ‘तृणमूल के नुकसान’ का मॉडल बन गया है. सबसे पहले और सबसे जरूरी बात, मैं फाल्टा के लोगों—उस दिव्य जनता—के सामने नतमस्तक होकर उन्हें प्रणाम करता हूं, जिन्होंने फल्टा पुनर्मतदान में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार श्री देबांग्शु पांड्या को विधानसभा भेजने के लिए जोरदार जनादेश दिया. मैं फल्टा के मतदाताओं का विशेष रूप से आभारी हूं. मैंने उनसे अपील की थी कि वे भाजपा उम्मीदवार की जीत एक लाख वोटों के अंतर से सुनिश्चित करें, और जीत का अंतर एक लाख आठ हजार से भी ज्यादा हो गया है. हम विकास के जरिए इस कर्ज को चुकाएंगे. हम एक ‘स्वर्णिम फल्टा’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
फेज 16: बीजेपी के देबांगशु पांडा ने बढ़ाई 76 हजार की बढ़त
बीजेपी के देबांगशु पांडा की बढ़त और बढ़ती जा रही है. फाल्टा में 16 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है जिसके बाद बीजेपी के देबांगशु पांडा 76397 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर सीपीआईएम के शंभुनाथ कुर्मी हैं, जिन्हें सिर्फ 34873 वोट मिले हैं. टीएमसी के जहांगीर खान चौथे स्थान पर हैं. जहांगीर खान को महज 5319 वोट मिले हैं.
| पार्टी | उम्मीदवार | कुल वोट |
| बीजेपी | देबांग्शु पांडा | 111270 |
| CPIM | शंभु नाथ कुर्मी | 34873 |
| कांग्रेस | अब्दुर रज्जाक मोल्ला | 9284 |
| TMC | जहांगीर खान | 5319 |


फेज 13: बीजेपी के देबांगशु पांडा ने बढ़ाई 58 हजार की बढ़त, जहांगीर खान चौथे पर 82 हजार वोटों से पीछे
फाल्टा में 13 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है जिसके बाद बीजेपी के देबांगशु पांडा 87367 वोटों से आगे चल रहे हैं तो वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआईएम के शंभुनाथ कुर्मी हैं जो 58234 वोटों से पीछे चल रहे हैं. तीसरे पर कांग्रेस के अब्दुर रज्जाक और चौथे पर टीएमसी के जहांगीर खान बने हुए हैं. जहांगीर खान को महज 4467 वोट मिले हैं.
| पार्टी | उम्मीदवार | कुल वोट |
| बीजेपी | देबांग्शु पांडा | 64238 |
| CPIM | शंभु नाथ कुर्मी | 25298 |
| कांग्रेस | अब्दुर रज्जाक मोल्ला | 6429 |
| TMC | जहांगीर खान | 3304 |

फेज-10: फाल्टा में प्रचंड जीत की ओर बीजेपी, बना ली 38000 से ज्यादा वोटों की बढ़त
फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी ने 10 राउंड की काउंटिंग में भारी बढ़त बना ली है. बीजेपी कुल 38940 वोटों से आगे चल रही है. वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआईएम, तीसरे पर कांग्रेस और चौथे पर टीएमसी के जहांगीर खान बने हुए हैं.
फेज-9: फाल्टा में 34000 वोटों से बीजेपी आगे, TMC के जहांगीर खान को मिले सिर्फ 2900 वोट
फाल्टा में नौ राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है. बीजेपी लगातार लीड बनाए हुए है. बीजेपी ने कुल 34223 वोटों से बढ़त बना ली है. वहीं टीएमसी के जहांगीर खान अभी भी चौथे नंबर पर चल रहे हैं.
| पार्टी | उम्मीदवार | कुल वोट |
| बीजेपी | देबांग्शु पांडा | 57318 |
| CPIM | शंभु नाथ कुर्मी | 23095 |
| कांग्रेस | अब्दुर रज्जाक मोल्ला | 6200 |
| TMC | जहांगीर खान | 2902 |

फेज-8: फाल्टा विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 31000 से ज्यादा वोटों की बना ली बढ़त
फाल्टा सीट पर बीजेपी आठवें राउंड में 31065 वोटों से आगे चल रही है. वहीं दूसरे नंबर पर CPIM, तीसरे पर कांग्रेस और चौथे पर टीएमसी के जहांगीर खान बने हुए हैं.

फेज-7: फाल्टा में बीजेपी ने बनाई 26000 से ज्यादा वोटों की बढ़त
पश्चिम बंगाल की फाल्टा सीट पर सातवें राउंड की काउंटिंग में बीजेपी ने कुल 26339 वोटों की बढ़त बना ली है. बीजेपी को कुल 44792 वोट मिले हैं. वहीं टीएमसी के जहांगीर खान अभी भी चौथे नंबर पर बने हुए हैं. उन्हें अब तक कुल 2123 वोट मिले हैं.

फेज-6: फाल्टी में बीजेपी ने बना ली साढ़े 19 हजार वोटों की बढ़त, जहांगीर को कुल 1900 वोट
फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है. छठे फेज की काउंटिंग में बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 19701 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है. वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआईएम, तीसरे पर कांग्रेस और चौथे पर टीएमसी है. TMC के जहांगीर खान को कुल 1904 वोट मिले हैं.
| पार्टी | उम्मीदवार | कुल वोट |
| बीजेपी | देबांग्शु पांडा | 37474 |
| CPIM | शंभु नाथ कुर्मी | 17773 |
| कांग्रेस | अब्दुर रज्जाक मोल्ला | 3784 |
| TMC | जहांगीर खान | 1904 |

फेज-5: फाल्टा में बीजेपी ने बनाई 14500 से ज्यादा वोटों की बढ़त, TMC के जहांगीर चौथे नंबर पर
फाल्टा सीट पर पांचवे राउंड तक की काउंटिंग पूरी हो चुकी है. यहां बीजेपी ने 14514 वोटों की बढ़त बना ली है. वहीं टीएमसी के जहांगीर को महज 1685 वोट मिले हैं.
| पार्टी | उम्मीदवार | कुल वोट |
| बीजेपी | देबांग्शु पांडा | 30562 |
| CPIM | शंभु नाथ कुर्मी | 16048 |
| कांग्रेस | अब्दुर रज्जाक मोल्ला | 3510 |
| TMC | जहांगीर खान | 1685 |

चौथा फेज: फाल्टा में बीजेपी का दबदबा बरकरार, 14000 वोटों से बनाई लीड
फाल्टा विधानसभा चुनाव के चौथे फेज के रुझान सामने आ गए हैं. चौथे फेज तक के वोटों की गिनती में बीजेपी लगातार बढ़त बनाए हुए है. बीजेपी कुल 14093 वोटों से आगे चल रही है. वहीं दूसरे नंबर पर CPIM, तीसरे पर कांग्रेस और चौथे पर टीएमसी के जहांगीर खान बने हुए हैं.
| पार्टी | उम्मीदवार | कुल वोट |
| बीजेपी | देबांग्शु पांडा | 25438 |
| CPIM | शंभु नाथ कुर्मी | 11345 |
| कांग्रेस | अब्दुर रज्जाक मोल्ला | 2996 |
| TMC | जहांगीर खान | 1405 |

तीसरा फेज: बीजेपी ने 14000 से ज्यादा वोटों का बना ली बढ़त
फाल्टा विधानसभा सीट पर बीजेपी लगातार बढ़त बनाई हुई है. तीसरे फेज की काउंटिंग में बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 14237 वोटों की भारी बढ़त बना ली है. उन्हें कुल 21883 वोट मिले हैं. वहीं टीएमसी के जहांगीर को महज 1061 वोट मिले हैं.

दूसरा फेज: रुझानों में BJP ने 12500 से ज्यादा वोटों की बनाई बढ़त
बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर दूसरे फेज के रुझानों में बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 12563 वोटों की भारी बढ़त बना ली है. वहीं टीएमसी के जहांगीर खान अभी भी चौथे नंबर पर हैं. उन्हें अब तक कुल 481 वोट ही मिले हैं.

पहला फेज: रुझानों में बीजेपी ने बनाई बड़ी बढ़त
फाल्टा विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं. पहले फेज की काउंटिग पूरी हो चुकी है. पहले फेज में बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने 9086 वोटों की बड़ी बढ़त बना ली है. उन्हें 9534 वोट मिले हैं. वहीं दूसरे नंबर पर CPIM के शंभू नाथ कुर्मी चल रहे हैं. टीएमसी के जहांगीर खान चौथे नंबर पर हैं. उन्हें अब तक कुल 210 वोट मिले हैं.

क्यों हुई फाल्टा सीट पर रीवोटिंग?
इस सीट पर रीकाउंटिंग 29 अप्रैल के चुनाव से जुड़े विवाद के कारण हुई, जब कई मतदान केंद्रों से शिकायतें सामने आईं कि ईवीएम पर इत्र जैसे पदार्थ और चिपकने वाली टेप लगाई गई थीं. चुनाव आयोग ने फाल्टा में पुनर्मतदान का आदेश दिया, जबकि बाकी 293 विधानसभा चुनाव के नतीजे चार मई को पहले ही घोषित किए जा चुके हैं, जिसमें भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता हासिल की है.
फालता सीट के लिए मैदान में कौन-कौन से उम्मीदवार हैं?
- TMC: जहांगीर खान
- BJP: देबांग्शु पांडा
- कांग्रेस: अब्दुर रज्जाक मोल्ला
- CPI(M): शंभू नाथ कुर्मी
- निर्दलीय: दीप हाटी
- निर्दलीय: चंद्रकांत रॉय
जहांगीर खान ने मतदान से पहले ही अपना नाम वापस लेने की घोषणा कर दी थी, लेकिन उनका नाम EVM पर बना रहा. फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान की गिनती के बीच डायमंड हार्बर महिला विश्वविद्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सुरक्षा तैनात की गई है.
#WATCH | South 24 Parganas, West Bengal | Security deployed outside the strong room at Diamond Harbour Women’s University amid vote counting for re-polling in Falta assembly constituency
The re-poll across all 285 polling stations in 144-Falta Assembly Constituency, after… pic.twitter.com/xusC4p8eD3
— ANI (@ANI) May 24, 2026
86 फीसदी से ज्यादा हुई वोटिंग?
चुनाव अधिकारियों ने बताया कि शाम पांच बजे तक 2.36 लाख मतदाताओं में से 86.11 प्रतिशत ने मतदान किया. इससे पहले 29 अप्रैल को हुए मतदान में इसी समय तक 86.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
जहांगीर खान के हटने से बदल गए राजनीतिक समीकरण
जहांगीर खान के चुनाव से हटने से फाल्टा के राजनीतिक समीकरण में काफी बदलाव आ गया है. भाजपा, जो पहले से ही एकतरफा जीत का भरोसा जता रही है, टीएमसी उम्मीदवार के पुनर्मतदान से पहले ही चुनाव मैदान से हटने के बाद इस सीट पर अपनी जीत पक्की मान रही है. अगर भाजपा फाल्टा सीट जीतती है, तो 2026 के विधानसभा चुनावों में उसकी सीटों की संख्या बढ़कर 208 हो जाएगी, हालांकि अधिकारी द्वारा भवानीपुर सीट बरकरार रखते हुए नंदीग्राम सीट खाली करने के फैसले के बाद विधानसभा की कुल संख्या 207 ही रहेगी.


