Iran-Israel US War Live: ईरान-इजरायल और अमेरिका युद्ध आज 19वें दिन में प्रवेश कर गया है. लेकिन शांति की उम्मीद कहीं भी नजर नहीं आ रही. जमकर मिसाइलें और ड्रोन हमले हो रहे हैं. बुधवार को इजरायली रक्षा मंत्री ने ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खातिब के मारे जाने का दावा किया. उधर ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर भी हमले हुए. इसे दुनिया में सबसे बड़ा गैस फील्ड माना जाता है. इसके बाद ईरान ने खाड़ी देशों के तेल व गैस ठिकानों पर हमले की धमकी दे दी है. देर रात सऊदी अरब पर मिसाइलों से हमले की कोशिश हुई. AFP के मुताबिक, रियाद में दो बड़े धमाके सुने गए. इधर, तेहरान में बुधवार को सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी और बासिज बलों के प्रमुख गुलाम रजा सुलेमानी का जनाजा निकाला गया. ईरान ने लारिजानी की शहादत का बदला लेने की कसम खाते हुए इजरायल के खिलाफ मिसाइल हमलों की 61वीं लहर का ऐलान कर दिया है. यहां पढ़ें जंग से जुड़ा पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें – ईरान के सबसे बड़े गैस भंडार पर हमला, दुनिया की धड़कनें बढ़ीं; क्या अब होगी एनर्जी वॉर?
ये भी पढ़ें – IDF के हमले में ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब की मौत, जानें कैसे कर रखा था US-इजरायल की नाक में दम
ये भी पढ़ें- NATO देशों की मदद की न तो कोई जरूरत है और न ही कोई इच्छा…जंग के दौर में साथ की आस में खफा ट्रंप का बयान


