संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी स्थित बोरूज पेट्रोकेमिकल्स प्लांट के कई हिस्सों में लगी आग की वजह से काम रोक दिया गया है. अबू धाबी मीडिया ऑफिस ने एक्स प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी दी और बताया कि एयर डिफेंस फोर्स ने एयर स्ट्राइक का सफल बचाव किया लेकिन इस दौरान जो मलबा गिरा उसकी वजह से प्लांट के कई हिस्सों में आग लग गई.
आग बुझाने की कोशिश के बीच प्लांट में काम तुरंत रोक दिया गया है और ऐसा नुकसान का अंदाजा लगाने तक जारी रहेगा. किसी के घायल होने की खबर नहीं है. कार्यालय के अनुसार, मामले का अपडेट लोगों को दिया जाता रहेगा. लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और सरकार की ओर से मुहैया कराई सूचना पर नजर बनाए रखें, साथ ही बिना वेरिफिकेशन वाली जानकारी फैलाने से बचें.


