LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. वह राज्य को 18,680 करोड़ की सौगात देंगे. इससे पहले पीएम मोदी असम दौरे पर थे. अमेरिका-इजरायल और ईरान जंग का आज 15वां दिन है. लेकिन युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है. ट्रंप कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान में सबकुछ खत्म कर दिया है और टारगेट करने को अब कुछ बचा ही नहीं है. उनका कहना है कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खारग द्वीप पर स्थित सैन्य ठिकानों को “पूरी तरह नष्ट” कर दिया है और चेतावनी दी है कि अगला निशाना वहां का तेल बुनियादी ढांचा हो सकता है. फ़ारसी खाड़ी में स्थित यह छोटा द्वीप ईरान के तेल निर्यात का मुख्य मार्ग है. भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर फ्यूल सरचार्ज लगाने का फैसला किया है. यह नया शुल्क 14 मार्च 2026 की रात 12:01 बजे से लागू हो गया. उत्तर भारत में आज मौसम बदला-बदला दिख रहा है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर राजस्थान तक थोड़ी ठंडी हवाएं चल रही हैं.साथ ही हल्के बादल भी कई जगह छा गए हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, मैदानी इलाकों में 14 और 15 मार्च को बारिश देखने को मिल सकती है.वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं. जबकि पढ़ें देश-दुनिया का हर अपडेट.
ये भी पढ़ें- बादल आए और बारिश का अलर्ट, दिल्ली से यूपी तक बदला मौसम, पहाड़ों में भी बरसात-बर्फबारी के आसार
ये भी पढ़ें- जिस रूसी तेल के कारण भारत समेत कई देशों पर लगाया टैरिफ, अब उसी पर क्यों फिसल गए ट्रंप


